आगरा में होगा जैन जगत के मूर्धन्य मनीषी प्रो. रमेश चंद्र जी जैन के अभिनंदन ग्रंथ का समारोहपूर्वक भव्य लोकार्पण

0
74
मुनिपुङ्गव श्री सुधासागर जी महाराज, ससंघ के सान्निध्य में होगा डॉ. रमेश चंद्र जैन का  भव्य अभिनंदन
आगरा। परम पूज्य सन्तशिरोमणि, महाकवि, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती सुशिष्य, परम पूज्य निर्यापक मुनिपुङ्गव श्री सुधासागर जी महाराज एवं क्षुल्लकरत्न श्री गंभीरसागर जी महाराज के  सान्निध्य में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन विद्वत्परिषद् के तत्त्वावधान में 10 अक्तूबर को दि. जैन मन्दिर, हरीपर्वत, आगरा (उत्तर प्रदेश) में देश के जाने-माने मूर्धन्य विद्वान, अनेकान्त मनीषी, अनेक पुस्तकों के लेखक, संपादक, विद्वत् परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रमेश चंद्र जी जैन दिल्ली को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए भव्य अभिनन्दन समारोह का आयोजन शताधिक विद्वानों की उपस्थिति में किया जा रहा है, इस मौके पर प्रो. रमेशचन्द्र जी जैन पर केंद्रित अभिनंदन ग्रन्थ का भी भव्य लोकार्पण कर उन्हें समर्पित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here