आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक 12 मार्च को

0
2

आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक 12 मार्च को
151 मंडलीय 48 दीपों के साथ भक्तामर महा अर्चना

शिवपुरी (मनोज जैन नायक) जैन धर्म में प्रवर्तक या तीर्थ संचालक के रूप में पूजे जाने वाले प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 ऋषभ देव जी (आदिनाथ भगवान जी) का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च गुरुवार चैत्र कृष्ण नवमी को पूरे भारत में अति उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में चैत्र कृष्ण नवमी 12 मार्च गुरुवार को प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 ऋषभ देव जी (आदिनाथ भगवान जी) का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव परम पूज्य संत शिरोमणि समाधिस्त आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महाराज, परम पूज्य अभिनव आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सबसे पहले श्री आदिनाथ जिनालय शिवपुरी पर प्रातः काल अभिषेक पूजन के उपरांत 9 बजे से 2 पहिया वाहनों से विशाल धर्म प्रभावना रैली का आयोजन शिवपुरी शहर में किया जाएगा।
प्रेस को दी जानकारी में महेन्द्र जैन भैयन ने बताया कि यह विशाल दो पहिया वाहन रैली श्री आदिनाथ जिनालय पुराने प्रायवेट बस स्टैंड से प्रारम्भ होकर श्री पार्श्वनाथ जिनालय पुरानी शिवपुरी से होकर,गुरुद्वारा रोड़ श्री छत्री जैन मंदिर, श्री महावीर जिनालय महल कॉलोनी से माधव चौक,गाँधी चौक, भगवान महावीर स्वामी मार्ग,श्री पार्श्वनाथ जिनालय कांच मंदिर, भगवान महावीर स्वामी कीर्ति स्तंभ,कोतवाली रोड़, कस्टम गेट, श्री चंद्र प्रभु जिनालय सदर बाजार, गाँधी चौक, माधव चौक, होकर पुनः श्री आदिनाथ जिनालय पहुंचेगी। जहाँ पर ध्वजारोहण के साथ धर्म प्रभावना रैली का समापन होगा।
दोपहर में श्री आदिनाथ जिनालय पर मरुदेवी एवं अन्य सभी महिला मंडलों के द्वारा बधाइयाँ एवं भजनों का कार्यक्रम होगा।
यह संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ शिवपुरी के संयोजन में सकल जैन समाज एवं समस्त महिला पुरूष एवं युवा संगठनों के सहयोग से शिवपुरी में द्वितीय बार विशाल स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
गुरुवार 12 मार्च को ही रात्रि में ठीक 7 बजे से श्री आदिनाथ जिनालय शिवपुरी पर शिवपुरी के इतिहास में द्वितीय बार 151 मंडलों पर 48 दीपकों के द्वारा देवादिदेव प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 ऋषभ देव जी ( आदिनाथ भगवान) की आराधना भक्तामर पाठ दीप अर्चना से की जायेगी ।
इस कार्यक्रम को भव्य रूप में आयोजित करने के लिए जैन समाज शिवपुरी एवं राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ शाखा शिवपुरी के संयोजक हरिओम जैन, वाय के जैन श्री राम कॉलोनी, दिनेश जैन कल्लू भैया, पं ऋषभ जैन, अतुल जैन चौधरी तंबाकू, ऋषभ जैन LIC के पास जो भी महानुभाव एवं साधर्मीजन दीप अर्चना कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उनसे विनम्र निवेदन है कि अपने नाम उक्त लोगों के पास शीघ्र अति शीघ्र लिखा कर या अपनी सहयोग राशि जमा कर आप अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं। 151 मण्डल पूरे बुक होने पर बुकिंग बंद कर दी जायेगी।
अत: आप सभी से आग्रह है कि इस कार्यक्रम की सूचना अधिक से अधिक साधर्मीजनों तक पहुंचाकर उन्हें भी इस कार्यक्रम में शामिल करने हेतू आप सभी प्रयास करें।
मंडल की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। अतः मंडल न्योछावर राशि जमा करने एवं मंडल बुक करने के लिए साधर्मीजन राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के हरिओम जैन 9425488309, पं ऋषभ चंद-9893890906, वाय के जैन -7440850009, दिनेश जैन कल्लू भैया 9827755624, अतुल जैन तंबाकू 9340025496 एवं ऋषभ जैन LIC 9713412560 से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here