आचार्य विनीत सागर महाराज का चातुर्मास निष्ठापन व पिच्छिका परिवर्तन 16 नवम्बर को
बूंदी/डीग, 1 नवम्बर। प.पू. समाधिस्थ आचार्य 108 श्री कल्याण सागर मुनिराज के महाशिष्य प.पू. बा.ब्र., वात्सल्य मूर्ति चारित्र रत्नाकर, विनीत धाम प्रणेता पट्टाचार्य श्री 108 विनीत सागर महाराज एवं मुनि अर्पण सागर महाराज के सानिध्य में राजस्थान के जल महलों की नगरी के नाम से विख्यात डीग (भरतपुर) के पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन गली पुरानी सब्जीमण्डी में 14 नवम्बर से 16 नवम्बर तक तीन दिवसीय विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम के साथ विधान एवं भगवान की रथयात्रा पिच्छिका परिवर्तन के साथ चातुर्मास निष्ठापन का कार्यक्रम संपन्न होगा।
चातुर्मास व्यवस्था समिति एवं धर्म जागृति संस्थान के अध्यक्ष पारस जैन ने बताया कि आचार्यश्री के सानिध्य में 14 नवम्बर को शांतिधारा देव आज्ञा गुरु आज्ञा प्रतिष्ठाचार्य निमंत्रण नित्य नियम पूजन, श्री 1008 पाश्र्वनाथ विधान होगा तथा 15 नवम्बर को नित्य नियम पूजा एवं शांतिनाथ विधान मंडल होगा।
अध्यक्ष पारस जैन ने बताया कि 16 नवम्बर को प्रातः 8 बजे श्रीजी की शोभायात्रा (रथयात्रा) पिच्छी-कमंडल यात्रा बैण्डबाजों के साथ श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से प्रारम्भ होकर लोहा मण्डी, गोवर्धन मोड, पुराना बस स्टेण्ड, पुरानी अनाज मंडी, लक्ष्मण मंदिर होते हुए गन्तव्य स्थान पर पहुंचेगी। दोपहर 12ः30 पर पिच्छिका परिवर्तन तथा कमंडल भेंट का कार्यक्रम होगा।
उक्त सभी कार्यक्रम मथुरा चैरासी के विद्वान जिनेन्द्र शास्त्री, पुनित शास्त्री एवं संगीतकार दौलत एण्ड पार्टी महुआ द्वारा सम्पन्न कराये जाएंगे।
रविन्द्र काला
जेन गजट संवाददाता बूंदी
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












