आचार्य विहर्ष सागर महाराज के सानिध्य में हुआ शिक्षक सम्मेलन
आचार्य पदारोहण दिवस पर
गैर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का हुआ भाव पूर्ण सम्मान
भींडर (राजस्थान)
राष्ट्रसंत दिगंबर जैन आचार्य विहर्ष सागरजी महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन के तत्वावधान में सन्मति धाम, भींडर में धूमधाम से मनाया गया। विगत 35 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वर्तमान के श्रवण कुमार पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार कोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज, मुनि विजयेश सागर, ऐलक नमनहर्ष सागर, आर्यिका विजेताश्री माताजी, आर्यिका मौलीहर्ष माताजी के सानिध्य में भींडर ब्लॉक के गैर सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विकास जैन इंदौर और रमेश सोनी कूंथवास, महेंद्र स्वर्णकार ने दीप प्रज्वलित किया। मंगलाचरण वर्षारानी जैन और रेखा चौबीसा ने किया। आर्यिका मौलीहर्ष माताजी ने संगीतमय भक्ति आराधना के साथ अष्टद्रव्य से गुरु पूजन करवाया। आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज ने कहा कि भारत देश को आजाद करने के लिए जिन महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया आज भी उनको याद किया जाता है। वैसे ही शिक्षकगणों को चाहिए कि वह पूर्ण जिम्मेदारी के साथ बच्चों को लौकिक शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देते हुए सदैव लक्ष्य के प्रति प्रेरित करते रहें ताकि जैसे आज महापुरुषों को याद किया जाता है वैसे शिक्षा ग्रहण करने वाला बालक भी अपने शिक्षक को भविष्य में अपना आदर्श मानकर याद करे। इस मोबाइल युग में बच्चों को गलत और सही की सीख देने में शिक्षकों को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी चाहिए तभी बालक घर, परिवार और राष्ट्र के लिए एक अच्छा व्यक्तित्व बन पाएगा।
मुनि विजयेश सागर महाराज ने दिगंबर जैन संतो की कठिन तपस्या के बारे में विस्तृत प्रवचन किया। राष्ट्र गौरव पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार ने आगे बताया कि
कार्यक्रम के दौरान भींडर एवं आसपास के गांवों में संचालित गैर सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों का तिलक ,उपरणा , प्रतीक चिन्ह , डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया। संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने कहा कि शिक्षक सम्मान समारोह न केवल शिक्षकों के लिए एक प्रोत्साहन है, बल्कि यह समाज में शिक्षा और शिक्षकों के महत्व को भी रेखांकित करता है।
धर्मसभा में आचार्य विहर्षसागरजी महाराज का पाद प्रक्षालन कर जिनवाणी भेंट की। समारोह में स्कूल शिक्षा परिवार ब्लाक भिंडर अध्यक्ष कुशाल सिंह शक्तावत मांगीलाल सालवी, इंद्रदास वैष्णव, कैलाश शर्मा सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक गण मौजूद थे।
कार्यक्रम का शानदार सफल संचालन अनिल स्वर्णकार ने किया। विदित हो कि अनिल जी अ जैन होते हुवे भी जैन धर्म दर्शन में पूर्णतः आस्था रखते हैं रात्रि भोजन नहीं करते हैं तीर्थराज समेट शिखर जी की भावपूर्ण वंदना भी इन्होंने की हुई है इनको भारतवर्ष के जैन संतों का आशीर्वाद प्राप्त है। प्रस्तुति राष्ट्र गौरव पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार कोटा 9414764980
















