आचार्य विद्यासागर जी महाराज का 79 वां एवं आचार्य समय सागर महाराज का 67वां अवतरण दिवस मनाया।

0
5
Oplus_16908288
भीलवाड़ा, 7 अक्टूबर-आचार्य विद्यासागर  महाराज का 79 वां एवं आचार्य समय सागर महाराज का 67वां जन्मदिवस शरद पूर्णिमा के अवसर पर सेवा ग्रुप व  सुधा सागर दिगंबर जैन संस्थान के सानिध्य में   पुर रोड पर स्थित विद्यासागर सर्कल पर मनाया गया।
  इस अवसर पर  सर्वप्रथम सर्किल पर द्वीप प्रज्वलित कर  आचार्य गुरु विद्यासागर जी महाराज की पूजा की गई। एनसी जैन ने   आचार्य  विद्यासागर जी महाराज  के जीवन पर प्रकाश डाला व  सुधा सागर दिगंबर जैन सेवा संस्थान के विद्यार्थियों को विद्यासागर महाराज के बताएं सिद्धांतों को अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर  सुधासागर दिगम्बर जैन सेवा संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण किया  गया। अंत में आचार्य विद्यासागर महाराज एवं आचार्य समय सागर महाराज की सामूहिक रूप से आरती की गई। कार्यक्रम का संचालन  पंकज बघेरवाल ने किया। इस अवसर पर सुधा सागर दिगंबर जैन संस्थान के प्रदीप गदिया, अभिषेक छाबड़ा, एन.सी.जैन, पूनम चंद सेठी, पंकज बघेरवाल सेवा ग्रुप के विवेक बाकलीवाल। अशोकबाकलीवाल, मनोज भैंसा, सौरभ शाह, वीरेंद्र पाटोदी सहित सभी सदस्य मौजूद थे ।
    प्रकाश पाटनी
         जैन गजट संवाददाता
                             भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here