आचार्य पुष्पदंत सागर जी महाराज-पुरानी यादें

0
2

आचार्य पुष्पदंत सागर जी महाराज-पुरानी यादें

कानपुर निवासी श्री सुशील जैन (रेकी मास्टर) लेंगे जैनेश्वरी दीक्षा
कानपुर उ. प्र. निवासी धर्मनिष्ठ, मुनि भक्त, महासभा के कर्मठ कार्यकर्ता तथा समाजसेवी श्री सुशील जैन पहाड़िया (रेकी मास्टर) दिनांक 18 अप्रैल, 2013 को जयपुर में पूज्य आचार्य श्री पुष्पदन्त सागर जी महाराज के कर कमलों से जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करें।
सकल दिगम्बर जैन समाज के असीम पुण्योदय से तीर्थ स्वरूप अंतर्मना परम पूज्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महामुनिराज के अंतर्मना रजत जिन दीक्षा महामहोत्सव को अद्भुत व अलौकिक बनाने का परम सौभाग्य राजस्थान की पुण्य धरा गुलाबी नगरी, जयपुर को प्राप्त हुआ है।
इस महामहोत्सव को अपना समय सान्निध्य प्रदान करने पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता परम पूज्य आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज एवं उनके परम शिष्य राष्ट्रसंत मुनि श्री 108 पुलक सागर जी महाराज, अंतर्मना मुनि श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 प्रमुख सागर जी महाराज का सभी के परम सौभाग्य से राजस्थान की पुण्य धरा गुलाबी नगरी, जयपुर में गुरु-शिष्य का महा मिलन दिनांक 14.04.2013 को होगा।
महामिलन के अतिरिक्त दिनांक 15.04.2013 से 23.04.2013 तक ‘वृहत चारित्र शुद्धि, विधान’ के साथ-साथ दीक्षा दिवस कार्यक्रम का भी आयोजन सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन स्कूल परिसर के ‘अंतर्मना संस्कार वाटिका’ में किया जायेगा।
प्रस्तुतकर्ता – शेखरचंद पाटनी, राष्ट्रीय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here