आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज स संघ के पावन सानिध्य में अमृत महोत्सव में प्रबुद्ध जनों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

0
6

आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज स संघ के पावन सानिध्य में अमृत महोत्सव में प्रबुद्ध जनों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

फागी संवाददाता
5 अप्रैल
दुर्गापुरा दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज स संघ के पावन सानिध्य में तीर्थंकर ग्रुप के अध्यक्ष अंतराष्ट्रीय होम्योपैथिक डा. एम एल जैन ” मणि “-डां शान्ति जैन “मणि” व मुनि भक्त रमेश चन्द अजमेरा-श्रीमती सुमति अजमेरा (माता-पिता) श्री यशकमल अजमेरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फेडरेशन इन्दौर)ने दुर्गापुरा के दिगम्बर जैन मंदिर जी में प्रज्ञा सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में हुये अमृत महोत्सव में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम में डाक्टर मणी जैन ने बताया कि इस प्रकार का जयपुर में पहली बार आयोजन हुआ है, उक्त कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन श्री यशकमल अजमेरा जी ने किया। कार्यक्रम में आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज ने इस कार्यक्रम का महत्व बताया व इस प्रकार के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया , कार्यक्रम में करीब 60 जोडे अपने परिवारजनों के साथ आये मुनि श्री के दिशा निर्देशन में इसआयोजन की शुरुआत हुई। सबसे पहले महाराज स संघ के 4 महाराज-माताजी से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई, बाद में श्रावकों का नम्बर आया,महाराज के निर्देशन से सबसे पहले सभी 65 वर्ष से ऊपर के 60 दम्पति जोडे आये उनके पुत्र व पुत्रवधु व अन्य घर के लोगों को अपने माता-पिता को तिलक लगाने को कहा, फिर उनको मोतियों के कण्ठे- माला पहनाये गये ,बाद में दुपट्टे पहनाये गये।फिर उनके बेटे बहुओं ने साफा पहनाया,इसके बाद शाल ओढ़ाया गया। मुनि महाराज ने फिर माता-पिता का पांव ऊपर उठाकर थाल में रख पांवों को पुत्र-वधुओं को धोने के लिए कहा,सभी ने इस प्रकार से अपने माता-पिता को सम्मानित कर अपने को धन्य किया।बाद में सभी को खडा कर गले मिलने को कहा व माता-पिता को आशीर्वाद देने को कहा,इस प्रकार यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। फिर महाराज ने सभी को मंदिर जी में भगवान के दर्शन के लिए भेजा।सभी ने भगवान के दर्शन किए व आयोजकों की तरफ से वात्सल्य भोज किया।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here