आचार्य भरत सागर जी महाराज का 78 वां और नवीन नंदी गुरुदेव का 49 वां जन्म जयंती समारोह मनाया हर्षोउल्लास पूर्वक
“दहमीं कलां मे हुआ आयोजन
फागी संवाददाता
27 मार्च
दहमी कलां में आचार्य श्री नवीन नंदीजी मुनिराज के पावन सानिध्य में प्राचीन ऋषभ देव दिगम्बर जैन मंदिर मे आचार्य श्री भरत सागर जी गुरुवर की 78 वीं एवं दहमीं कलां, बगरू में विराजमान आचार्यश्री नवीन नंदी जी महाराज की 49 वी जन्म जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई मनाई कार्यक्रम समिति के मंत्री प्रमोद बाकलीवाल व संगठन मंत्री गौरव जैन ने बताया इस शुभ अवसर पर प्रातः 7.00 पंचामृत् अभिषेक, शांति धारा, प्रदीप पाटनी चौमू परिवार ने की,कार्यक्रम मे आचार्य नवीन नंदी जी गुरुदेव का पाद प्रक्षालन गुलाब जल, फूलों, दुग्ध,केसर से की गई,तत्पश्चात माँ पद्मावती की फूलों से मेवों से अर्चना की गई। सायं में दीपोत्सव एवं आचार्य श्री की आरती भक्तामर पाठ, नमोकार मंत्र जाप,भजन संध्या का आयोजन ग्राम वासियों द्वारा किया गया,कार्यक्रम का आयोजन पहली बार दहमीं कलां मे हुआ।
कार्यक्रम मे बगरू के महावीर जी, सुशीला जी पाटनी,मनोज पाटनी,अमित जैन बरकत नगर
वैभव जैन, सुनील जैन सांगली, उपस्थित थे।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान














