आचार्य भगवन श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ का मुंबई कि पावन धरा पर मंगल प्रवेश : मुनी श्री सिद्धसागर जी महाराज

0
111

महाराष्ट्र राज्य की राजधानी महानगरी मुंबई में होगा नमोस्तु शासन जयवंत हो गुंजायमान होगा
राजेश जैन दद्दू

चर्या शिरोमणि धरती के चलते फिर ते भगवान चर्या शिरोमणि आचार्य भगवन विशुद्धसागर महाराज जी के परम शिष्य श्रमण मुनी श्री सिद्ध सागर महाराज जी ने बताया की आज 19 फरवरी से आचार्य भगवन श्री विशुद्धसागर महाराज ससंघ का मंगल विहार मुंबई के अनेक स्थानों पर होगा | धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आचार्य भगवन श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ सहित 25 मुनीराजों का भीषण गर्मी में पंढरपूर से मुंबई कि ओर विहार यात्रा शुरु हुई थी |
जैन मुनि पद विहार करते हैं | जैन मुनि अहिंसा व्रत का पालन करते हैं | जैन मुनि, भीषण गर्मी में भी नंगे पैर लंबी-लंबी यात्राएं पैदल करते हैं | जैन मुनि, परिग्रह त्‍याग करते है |
आचार्य भगवन श्री विशुद्धसागर महाराज जी ससंघ का शिरसाड मुंबई जिन बिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव पंचकल्याणक के लिए विहार हुआ है | माया नगरी मुंबई शिरसाड में 28 फरवरी 2025 से 5 मार्च 2025 तक भव्य जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव है |
नव पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी संसघ का मुम्बई प्रवास का प्रोग्राम इस प्रकार है – 18/02/25 का रात्रि विश्राम धर्मनाथ जैन मंदिर जी चोक में हुआ |19/02/25 की आहार चर्या आयुष रिसोर्ट जैन मंदिर शेडूंग से सम्पन्न हुई |
19/02/25 की शाम को भव्य मंगल प्रवेश पनवेल में हुआ | 20/02/25 की आहार चर्या दिगम्बर जैन मंदिर , खारघर नवी मुंबई से सम्पन्न होगी |
20/02/25 रात्रि विश्राम वाशी, 21/02/25 आहार चर्या ऐरोली, 21/02/23 रात्रि विश्राम कांजुर मार्ग,22/02/23 आहार चर्या साकीनाका, 23/02/25 आहार चर्या गोरेगांव, 23/02/25 रात्रि विश्राम मलाड,24/02/25 आहार चर्या मलाड, 24/02/25 रात्रि विश्राम बोरीबली,25/02/25 आहार चर्या बोरीवली,25/02/25 रात्रि विश्राम बोरिवली, 26/02/25 आहार चर्या भयन्दर, 28/02/25 को सुबह भव्य मंगल प्रवेश जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव ओर दीक्षा स्थली सिरसाड़ मुम्बई में होगा | नमोस्तु शासन जयवंत हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here