90 वर्ष प्राचीन संस्था दिगम्बर जैन परिषद आगरा के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

0
7

जगदीश प्रसाद जैन सम्पादक पुन: बने अध्यक्ष

मुरैना/आगरा (मनोज जैन नायक) नगर के दिगम्बर जैन समाज की 90 वर्ष प्राचीन संस्था दिगम्बर जैन परिषद के निर्विरोध निर्वाचन में जगदीश चंद जैन संपादक अध्यक्ष, मनीष जैन ठेकेदार महामन्त्री, निर्मल कुमार जैन मोठ्या कार्याध्यक्ष एवं राकेश जैन पर्दा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया ।
वरिष्ठ समाजसेवी मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार चुनाव अधिकारी श्री डॉ. राजीव जैन ने आज नवीन निर्वाचित कार्यकरिणी की निम्नानुसार घोषणा की अध्यक्ष-जगदीश प्रसाद जैन सम्पादक, कार्याध्यक्ष- निर्मल कुमार जैन मोठ्या (मनोनीत), महामन्त्री मनीष जैन ठेकेदार, अर्थमन्त्री- राकेश जैन पर्दा, उपाध्यक्ष ( परिषद) श्री राजेन्द्र जैन एडवोकेट , उपाध्यक्ष-(मुनि त्यागी व्यवस्था) श्री महीपाल सिंह जैन, उपाध्यक्ष ( मन्दिर) दीपक जैन (मसाला), उपाध्यक्ष ( विद्धालय) मनोज कुमार जैन बल्लो छीपीटोला, संगठन मन्त्री-अनिल जैन रईस, संगठन मन्त्री- सतेन्द्र जैन साहूला, उपमन्त्री-अनन्त जैन, विमल जैन, विद्धालय प्रबन्धक- विवेक जैन (चैम्बर औफ कोमर्स), विद्धालय उप प्रबन्धक- मनीष जैन लवली, मन्दिर मन्त्री- सुशील जैन नसिया, मन्दिर उप मन्त्री-दीपक जैन, भन्डारी- रमेश चन्द जैन नायक, हिसाब निरिक्षक- अनुज जैन क्रान्ति, हिसाब निरिक्षक- महेश जैन SBI, मन्त्री मुनि त्यागी- पवन जैन चांदी, उप मन्त्री मुनि त्यागी-सुबोध जैन पाटनी, कार्यालय मन्त्री – सुभाष जैन बन्टी, प्रचार मन्त्री -आशीष जैन मोनू, मन्त्री भवन निर्माण समिति-निशु जैन, संयोजक/चेयरमैन चैरिटेबल कार्य- रोहित जैन अहिंसा, संयोजक/ चेयरमैन धार्मिक प्रभावना समिती- मुरारीलाल जी जैन छीपीटोला, संयोजक/चेयरमैन विवाह समिति अनिल आदर्श जैन ।
उपरोक्त समेत 51 सदस्य परिषद कार्यकारिणी मे व लगभग 40 सदस्य उपसमिति मे चयनित कीये गये एवं आगामी दिनों मे लगभग 20 उपसमिति सदस्य और मनोनीत कीये जायेंगे! डा जितेन्द्र जैन ने बताया कि उपरोक्त चयन के लिए सभी समाजों की संयुक्त कोर कमेटी श्री प्रदीप जैन PNC, श्री भोलानाथ जी सिंघई, श्री विमल जैन मारसन्स, श्री अखिल बारोलिया, श्री मनोज जैन बांकलीवाल, श्री पारस बाबू जैन व श्री पुष्पेन्द्र जैन का सहयोग रहा, विशेष सहयोग श्री राकेश जैन पार्षद का रहा!
कार्यक्रम के अन्त मे सम्पूर्ण समाज की ओर से श्री प्रदीप जैन PNC ने सभी निर्वाचित पदाधिकारीयो, कार्यकारिणी, उय.समिती सदस्यों को बधाई दी एवं बिना किसी जातिवाद, पन्तवाद, सन्तवाद के एक जुट होकर समाज सेवा व राष्ट्र सेवा मे जुट जाने का आम्हान कीया! उन्होंने चुनाव अधिकारी डा राजीव जैन, व चुनाव संयोजक श्री संजय जैन को एक माह लम्बी चुनावी प्रक्रिया को निर्विवादित रूप से सम्पन्न कराने हेतु धन्यावाद व बधाई प्रेषित की! नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद जैन सम्पादक जी ने बताया कि कार्यकारिणी एवं कोर कमेटी से विचार विमर्श कर शीघ्र ही एक भव्य शपध ग्रहण कार्पक्रम कराया जायेगा जिसमे समाज के प्रमुख लोगो, शैलीयो के अध्यक्ष/ मन्त्री, महिलामन्डल पदाधिकारीगण, युवामन्डल आदि को आमन्त्रित करा जायेगा!
सभी लोगों ने निर्वाचित हुए नवीन पदाधिकारीगण /कार्यकारिणी एवं उपसमिति सदस्यो को ढेर सारी शुभकामनाए एवं वधाई प्रदान की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here