9वा संभागीय अधिवेशन,महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर बांसवाड़ा जोन तलवाड़ा में सम्पन्न:दो सो से अधिक वीर वीराओ ने शिरकत की………

0
3

प्रेस नोट
15मार्च2026
9वा संभागीय अधिवेशन,महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर बांसवाड़ा जोन तलवाड़ा में सम्पन्न:दो सो से अधिक वीर वीराओ ने शिरकत की………
महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर बांसवाड़ा जोन द्वारा आयोजित नवमा संभागीय अधिवेशन आनंद फार्म हाउस,कोहाला घाटी,तलवाड़ा पर आयोजित किया गया।महावीर इंटरनेशनल केंद्र तलवाडा पर वीर अनिल जैन सी ए अंतर्राष्ट्रीय प्रेसिडेंट के मुख्य आतिथ्य, जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन की अध्यक्षता, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़, इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया, जोन सचिव विनोद दोसी के विशिष्ट आतिथ्य में ये आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी अतिथियों का मंच पर पृथ्वीराज जैन, जोन अध्यक्ष,विशिष्ट अतिथि वीर गौतम राठौड़, उपाध्यक्ष,राकेश मीणा,सहायक अभियंता,पंचायत समिति तलवाड़ा,अजीत कोठिया,ई चौपाल इंटरनेशनल डायरेक्टर,अनिल जैन,चेयर मेन,प्रकाश सी जैन,सचिव,तलवाड़ा,सुरेश गांधी,हर्षवर्धन जैन गवर्निंग काउंसिल मेंबर, एवं सभी डूंगर पुर बांसवाड़ा जोन के 22 महावीर इंटरनैशनल केंद्रो के चेयर मैन व सचिव का माला, दुपट्टा,पगड़ी,शाल ओढा कर स्वागत किया गया।मंचासिन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का अनावरण किया जाकर अधिवेशन प्रारंभ हुआ।स्वागत उद्बोधन अनिल,विजयपाल दोसी ने किया, जोन अध्यक्ष व समारोह अध्यक्ष वीर पृथ्वीराज जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जोन के सभी बाइस केंद्र सबको प्यार ,सबका विकास के बल पर परिक्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे है,आने वाले समय में इससे भी अच्छा करे,वीरा भुवनेश्वरी मालोंत ने महिला सशक्तिकरण पर कविता पाठ करते हुए कहा कि महिला दिन रात घर का कार्य कर रही इंटरनेशनल के माध्यम से सबकी सेवा करते हुए एक टीम के रूप में कार्य कर रही है ।, जोन का प्रतिवेदन वीर विनोद दोसी, जोन सचिव ने प्रस्तुत किया। गवर्निंग काउंसिल सदस्य वीर अजीत कोठिया ने ई चौपाल के बारे में विस्तृत जानकारिया साझा कर सभी से प्रतिदिन रात्रि 8.30बजे ई चौपाल से जुड़ने आग्रह किया बताया।तलवाड़ा केंद्र का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि वीर सी ए अनिल जैन,अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा करवाया गया।तलवाड़ा में एक नया केंद्र संभव वीरा महावीर इंटरनेशनल का नया प्रस्ताव दिया गया,जिसे अनौपचारिक रूप से स्वीकृति प्राप्त हुई।वीर सी ए अनिल जैन ने महावीर इंटरनेशनल के कार्यों को व्यापार से तुलना की,व्यापार में यह देखा जाता है मेरा व्यापार कैसे व कब बढ़े उसी प्रकार महावीर इंटरनेशनल के कार्य जन जन तक पहुंचे यही व्यापार वृद्धि होता है। जोन के सभी केंद्र को अपने अपने द्वारा किए गए अच्छे कार्य सकोरा वितरण,बेबीकिट वितरण,रक्त दान ,पर्यावरण,पेयजल,स्वास्थ्य लाभ, नेत्रदान , देहदान सभी क्षेत्रों में जिसने अच्छा कार्य किया उन्हें जोन के द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें सागवाड़ा वामा, तलवाड़ा, खौड़न, बांसवाड़ा माही ,कनबा,डूंगरपुर,प्रियदर्शिनी वीरा केंद्र,बागीदौरा,बांसवाड़ा,घाटोल,अरथूना, डडूका,नौगामा,गढ़ी परतापुर,हिल सिटी डूंगरपुर,प्रियकारिणी बागीदौरा के व अन्य केंद्रों से करीब दो सो बीस वीर व वीराओ ने भाग लिया।उपस्थित केंदों के चेयर मेन या सचिव ने अपने अपने केन्द्रा का पिछले दो वर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया,अच्छे कार्य करने वाले को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जोनल न्यूज बुलेटिन वीर प्रवाह का लोकार्पण इसके प्रधान संपादक वीर अजीत कोठिया और संपादक मंडल के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सी ए अनिल जैन ने किया। इस मौके पर जोन के नव एम आई एफ को मोमेंटो देकर गौरवान्वित किया गया जिसमें अजीत कोठिया, दिलीप दोसी, पृथ्वी राज जैन, राजकुमार जैन एडवोकेट, नीरव जैन, डूंगरलाल पटेल आदि सम्मिलित रहे। महावीर के तीन वरिष्ठ सदस्यों मणिलाल कोठारी, बदामीलाल बखरिया तथा स्व.महिपाल दोसी को जोन का सर्वोच्च सम्मान लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।शब्द सुवास पुस्तक का विमोचन भी किया गया,संचालन प्रकाश सी जैन ,विनोद दोसी तथा नीरव जैन ने किया ।उक्त जानकारी प्रकाश जैन ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here