8 वर्षीय आरव बिलाला ने मूलनायक आदिनाथ भगवान पर प्रथम बार अभिषेक कर शांतिधारा की।

0
12
8 वर्षीय आरव बिलाला ने मूलनायक आदिनाथ भगवान पर प्रथम बार अभिषेक कर शांतिधारा की।
भीलवाड़ा, 1 जून-  आर.के. कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को चिरंजीव 8 वर्षीय आरव का विधि- विधान पूर्वक सम्यकत्व वर्धिनी क्रियाये कर आरव ने बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान का प्रथम अभिषेक बड़े उत्साह उमंग के साथ किया। जयघोष से सारा वातावरण गूंज उठा।
प्रकाश पाटनी ने बताया कि राजकुमार अजमेरा के निवास से प्रातः 6:00 बजे बिंदोली निकाली गई। जयेंद्र बिलाला के सुपोत्र एवं आयुष के पुत्र चिरंजीव आरव अपने परिवार के साथ सजी-धजी बग्गी में मुकुट लगाएं सुशोभित हो रहा था। आगे पुरुष, महिलाएं, युवा नाचते गाते जयकारों के साथ बैंड बाजों की स्वर लहरियों में चल रहे थे। जुलूस मुख्य मार्गों से होता हुआ श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा। जहां ट्रस्ट बोर्ड के सदस्यों ने आरव को मुकट लगाकर, माल्यार्पण कर तिलक लगाकर सम्मानित किया। इनके पूरे परिवार का भी सम्मानित किया गया आरव ने अष्टधातु की पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा को अपने सिर पर रखकर गंधकुटी पर विराजमान किया। इस उपरांत वरिष्ठ सदस्य व पूर्व ट्रस्टी महेंद्र सेठी ने  मंत्रोचार द्वारा विधि-विधान पूर्वक आरव को सम्यकत्व वर्धिनी क्रियाएं  पूर्ण की। उसके बाद 108 रिद्धि मंत्रों द्वारा  मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान पर आरव ने प्रथम बार महामस्ताभिषेक कर शांतिधारा की । उसके बाद सभी प्रतिमाओं पर आरव ने अभिषेक किया। जयघोष से आरव का अभिवादन किया गया  अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि आचार्यों द्वारा बताएं आगम के अनुसार 8 वर्ष के बालकों को संस्कारित कर उन्हें श्रीजी पर पहला अभिषेक करने की प्रेरणा दी जाती है। आर..के कॉलोनी में ऐसे कई बच्चों को संस्कारित कर अभिषेक कराने व धर्म मार्ग पर उन्हें अग्रेषित किया। इस अवसर पर नरेशगोधा, राजकुमार अजमेरा ,दिलीपअजमेरा मिश्रीलाल अग्रवाल राजकुमार सेठी राकेश पंचोली, सुरेंद्र कुमार गोधा,एन.सी.जैन, सुभाषहूमड़ आदि समाजजन उपस्थित था उल्लेखनीय की एक दिन पूर्व मंदिर में जयेंद्र बिलाल परिवार को 48 दीपों से भक्तामर आरती करने का सौभाग्य मिला।
      प्रकाश पाटनी
        समदाता आधुनिक राजस्थान
            भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here