16 नवम्बर से ऐतिहासिक भव्य पंचकल्याणक महामहोत्सव शांतिनाथ धाम सिरोंजा सागर में होगा आयोजित

0
4
16 नवम्बर से ऐतिहासिक भव्य पंचकल्याणक महामहोत्सव शांतिनाथ धाम सिरोंजा सागर में होगा आयोजित
समिति ने  मुख्यमंत्री  डॉ मोहन यादव जी से  भेंटकर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव मैं आमंत्रित किया
सागर।  दिनांक 16 से 21 नबम्बर 2025  श्री बाबूलाल ताराबाई जैन धर्मार्थ ट्रस्ट , बी. टी.आई. आर.टी. परिसर, सिरोंजा, सागर (म.प्र.) में  अध्यात्मयोगी चर्या शिरोमणि 108 श्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज ससंघ के सान्निध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव होने जा रहा है। महोत्सव को सपन्न कराने का पुण्यार्जन सिंघई सुरेन्द्र कुमार सन्तोष कुमार जैन ‘घड़ी’ , शैलेंद्र सिंघई , डॉ. सत्येन्द्र जैन ,संदीप जैन BTIRT परिवार सागर को प्राप्त हुआ है। महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर भव्यता पूर्वक की जा रही हैं।
डॉ सुनील संचय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक महोत्सव में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री
श्री डॉ मोहन यादव को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने के लिए श्री संतोष जी घड़ी के नेतृत्व में भोपाल में मुख्यमंत्री महोदय से मिला और आयोजन में पधारने के लिए आमंत्रित किया।माननीय मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया की  शांतिनाथ धाम बी टी आई आर टी सिंरोजा सागर में पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी महाराज के सानिध्य में होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आयेंगे और आचार्यश्री  सेआशीर्वाद भी लेंगे।
-डॉ सुनील जैन संचय, ललितपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here