154 वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

0
1

154 वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

शाश्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेदशिखर जी में गत दिनांक 07-02-2026 वार शनिवार को जैन युवा संगठन कोलकाता द्वारा संचालित श्री दिगम्बर जैन हास्पिटल  एण्ड रिसर्च सेंटर,मधुबन में आयोजित *154वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा (मोतियाबिंद) शिविर में *88*व्यक्तियों का आपरेशन किया गया।

यह शिविर “सुप्रभात महिला मंडल” उत्तर हावङा कोलकाता के सौजन्य से आयोजित किया गया।

यह शिविर मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिकों,आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए आयोजित किए गया।

इस शिविर के सफल आयोजन जैन युवा संगठन कोलकाता के सदस्य के अलावा सुरेश जी गंगवाल,राजेश अजमेरा,रत्नेश जैन एवं सुप्रभात महिला मंडल से प्रमिला विनायका,कनक पांडया,शशि कासलीवाल,शांति गंगवाल,त्रिशला बडजात्या,संगीता बडजात्या,प्रेम पाटनी, नीलम बगड़ा,शर्मिला काला, अलका जैन, बीना अजमेरा, बीना गोदा, चंम्पी जैन,सुषमा जैन का विशेष सहयोग रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here