अजमेर 8 फरवरी 2026, श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा अजमेर के संभाग महामंत्री कमल गंगवाल व संभाग संयोजक संजय कुमार जैन ने जानकारी दी कि आज पूरे भारतवर्ष में 1008 श्री भगवान सुपाष्र्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस बडे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर आज प्रातः सोनीनगर जैन मन्दिरजी में ऐलक 105 श्री क्षीरसागरजी महाराज के सान्निध्य में भगवान सुपाष्र्वनाथ के अभिषेक वृहद शान्तिधारा डाॅ. राजकुमार गोधा के मुखारबिन्द से हुई जिसका सौभाग्य अजीत जैन परिवार, पारस दोसी परिवार आदि परिवारों ने प्राप्त किया तथा निर्वाण मोदक दिलीप रंजना दोसी द्वारा समर्पित किया गया । इस अवसर पर महाराज जी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि जैन श्रावक में आठ मूल गुण होने चाहिये आर्षीवचन के रूप में विस्तार से समझाया ।
गंगवाल व जैन ने बताया कि सांय सभी जिनालयो में 108 दीपको से संगीतमय महाआरती व भक्तामर पाठ एंव धार्मिक कार्यक्रम आदि सम्पन्न हुये ।
कमल गंगवाल 9829007484 संजय कुमार जैन 9828173258
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












