अजमेर 23 फरवरी 2026, श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा अजमेर के संभाग महामंत्री कमल गंगवाल व संभाग संयोजक संजय कुमार जैन ने जानकारी दी कि आज पूरे भारतवर्ष में 1008 श्री भगवान चन्द्राप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व बडे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ।
गंगवाल व जैन ने बताया कि आज 1008 श्री पाष्र्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, आनंदनगर जैन मन्दिर में प्रातः 6.30 बजे जिनेन्द्र अभिषेक व वृहदषान्ति धारा देवर्श गंगवाल के जन्म दिन के अवसर पर समाज सेविका श्रीमति मोहनी देवी गंगवाल परिवार द्वारा की गई । तत्पष्चात चन्द्रप्रभु भगवान की पूजन की गई एंव निर्वाण कांड पढ कर मोदक भगवान के समक्ष समर्पित किया गया ।
इसी प्रकार सोनीनगर जैन मन्दिर के प्रवक्ता संजय कुमार जैन ने बताया कि आज प्रातः भगवान चन्द्राप्रभु के अभिषेक व वृहदषान्तिधारा डाॅ. राजकुमार गोधा के मुखारबिन्द से करने का सौभाग्य विनोद बाकलीवाल व अन्य साधर्मीजनों ने प्राप्त किया एंव निर्वाण मोदक चढाने का सौभाग्य राजकुमारी पांडया परिवार की ओर से समर्पित किया गया डाॅ. गोधा ने बताया कि चन्द्राप्रभु भगवान सम्मेदषिखरजी से मोक्ष गये थे ।
संभाग प्रवक्ता विजय पांडया ने बताया कि सांय सभी जिनालयो में 108 दीपको से संगीतमय महाआरती व भक्तामर पाठ एंव धार्मिक कार्यक्रम आदि सम्पन्न हुये ।
कमल गंगवाल 9829007484 संजय कुमार जैन 9828173258
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














