1008 मुनि सुव्रतनाथ स्वामी के वार्षिक मेले की शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब

0
6

1008 मुनि सुव्रतनाथ स्वामी के वार्षिक मेले की शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब
पोंगल सुधा सागर महाराज की प्रेरणा से चहू गति विकास की ओर बढ़ रहा है
जैन संत प्रज्ञानसागर प्रसिद्ध सागर महाराज का मिला परम सानिध्य
महावीर कुमार जैन सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी

जिला टोंक के ग्राम सूतडा में 14 फरवरी 2026 शनिवार को प्रातः काल 1008 मुनि सुव्रतनाथ स्वामी का अभिषेक शांति धारा मुनि श्री के मुखारविंद से सुनने का अनेकों भक्तों को सौभाग्य प्राप्त हुआ

मुनि श्री आहार के पश्चात झंडा रोहण का सौभाग्य नरेंद्र अनिल गर्ग भरनी द्वारा इंद्र इंद्राणियों द्वारा मंडल विधान अपार धर्म प्रभावना से संपन्न हुआ

भगवान की शोभायात्रा रथ में भगवान विराजमान कर दोनों तरफ चवर ढोलते हुए जय घोष गाजे-बाजे के साथ श्री जी के रथ के आगे बैलों की जगह भक्तों ने श्री जी को अपने हाथों से रथ खींचकर तीन किलोमीटर दूर पारस जिनालय पहुंचे रास्ते में जगह-जगह पर महिलाएं नृत्य की प्रस्तुतियां देती हुई चल रही थी बालिकाओं का नृत्य मनभावक रहा
समारोह स्थल पर
समारोह के अध्यक्षता महावीर प्रसाद जैन परना वाले निवाई ने की मुख्य अतिथि नरेश जैन बंसल टोंक रहे
चित्र का अनावरण
अनिल कविता लविश ललित गोयल भगवतगढ़ चौथ का बरवाड़ा द्वारा
चित्र का अनावरण रमेशचंद्र धर्मचंद डिंपल प्रकाश बंसल टोंक
भोजन पुण्याजक बाबूलाल चंपा देवी चमेली सुमित्रा उनियारा वाले
सिंह द्वारा के पुन्याजक बिरधी लाल जैन पूर्व सरपंच सरपंच मुन्ना देवी दयावती डोली दीपक सुमित्रा सूतड़ा
वाले उनियारा
बाहर से पधारे सभी अतिथियों को तिलक माला दुपट्टा पनाकर समिति के अजय कुमार गाजियाबाद गौरव अध्यक्ष उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन एडवोकेट उनियारा कजोड़ जैन सरार्प बिरधीलाल जैन अजय गोदा अलीगढ़ रामपुरा बंसल कुमार जैन मंत्री बनेठा महावीर जैन कोषाध्यक्ष मनोज जैन कोषाध्यक्ष गजानंद जैन उनियारा सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों का जोरदार स्वागत सम्मान किया
समारोह में मुनि सुव्रतनाथ
भगवान का निर्वाण लड्डूअपार धर्म प्रभावना से भक्तों ने चढ़ाया

हाथों से धर्म कार्य करने से रोग उत्पन्न नहीं होते
जैन संत प्रज्ञान सागर महाराज ने बताया कि भगवान के निर्वाण महोत्सव में बहुत ही पुण्यशाली भक्त पहुंचते हैं जो अपने हाथों से ऐसे शुभ कार्य करते हैं उन्हें कभी रोग शोक उत्पन्न नहीं होते यह भगवान की आशीष कृपा हुआ करती है
जैन संत प्रसिद्ध सागर महाराज ने बताया जिनके हृदय में भगवान निवास करते हैं वह सदैव धर्म का कार्य करते हैं जिसमें आप निरस करते हो उसमें सबसे बड़ा रस होता है अपने मुंह की वाणी ही अपनी सबसे बड़ी पहचान हुआ करती है कम बोलो लेकिन मधुर बोलो जो सबको प्रिय लगते हैं
भगवान का अभिषेक हुआ समारोह के अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन पराना वाले निवाई ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया दूर-दूर से मेले में मुनि भक्त पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाते हैं यह क्षेत्र दिन दुगना राज चौगान भक्तों की वजह से प्रगति के मार्ग पर है ऐसा उन्होंने बताया
समारोह में जयपुर कोटा बूंदी जिला टोंक निवाई माधोपुर चौथ का बरवाड़ा अलीगढ़ रामपुरा नैनवा उनियारा बनेठा ककोड नगर फोर्ड
रानीपुरा देई सावंतगढ़ अनेक जगहों से समारोह में मुनि भक्तों ने पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त किया
महाराज जी का बिहार सूतडा से बनेठा की ओर प्रस्थान हुआ
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here