हिंद देश के निवासी सभी जन एक है, रंग रूप वेश भाषा चाहे अनेक है… की भावना पुष्पित पल्लवित करते महावीर इंटरनेशनल की ई चौपाल के सौ एपिसोड पूरे

0
51

महावीर इंटरनेशनल की ई चौपाल दोस्ती से सेवा ओर सेवा से संतुष्टि की भावना से अपने इस सत्र में 100एपिसोड पूरे कर चुकी है। महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने बताया कि इस अवसर प्रसिद्ध तमिल फिल्म अभिनेत्री लावण्या ने युवाओं को विशेष संदेश के साथ आयोजन मे शिरकत की। उन्होंने कहा कि अपना बेस्ट से बेस्ट देने का प्रयास करें, परिणामों की चिंता न करें क्योंकि जो होता है वो अच्छे के लिए ही होता है।
प्रारंभ में प्रार्थना दीपा शिसोदिया ने प्रस्तुत की अजीत कोठिया ने अभिनेत्री लावण्या का परिचय प्रस्तुत किया। लावण्या ने 100से अधिक तमिल, मलयालम ओर कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। जब उन्होंने हिंदी में बात की ओर चौपाल के दर्शकों ने उनसे मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलगु ओर बांग्ला भाषा में बात की तो क्या लगा सारा भारत एक साथ ऑनलाइन सिमट गया हो। इस प्रस्तुति ने इस भावना को मजबूत किया कि “हिंद देश के निवासी सभी जन एक है रंग रूप वेश भाषा चाहे अनेक है”
संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सी ए अनिल जैन, पूर्व महासचिव पुरुषोत्तम भंडारी तथा सुनील गांग ने अभिनेत्री पुडयाप्पा लावण्या का शब्द सुमनो से स्वागत किया लावण्या ने अपनी फिल्मों सेडू , तेनाली, विलन, आनंदा पुरातु वेदू, पड़ा यप्पा आदि पर जानकारी देते अपने परिवार को सबसे महत्वपूर्ण बताया। वीर अनिल जैन और अजीत कोठिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वे महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों से प्रभावित हैं और अपने परिजनों से बात करके इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था से जुड़ने का प्रयास करेंगी। फिल्मी चमक दमक के बावजूद लावण्या के सरल स्वभाव ने सभी का दिल जीत लिया। चौपाल में संजय बेद, सुनील गांग, मीना जैन, सुरेश गांधी नौगामा, शिल्पा जैन, दीपा शिसोदिया, केवल कोठारी, रतन फलोदिया, विजय राज जैन, नीलम लोढ़ा, विजया चौधरी, चंद्रा रांका तथा सुरेश गांधी सूरत ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान अभिनेत्री लावण्या से प्राप्त किया। 100 एपिसोड का संचालन और प्रस्तुतीकरण अजीत कोठिया ने किया, आभार पुरुषोत्तम भंडारी और संजय बेद ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here