सम्मेद शिखरजी यात्रा पर फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के साथ जाएंगे 1008 यात्री

0
7
सम्मेद शिखरजी यात्रा पर फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के साथ जाएंगे 1008 यात्री

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा 13 सितम्बर 2025 से प्रारंभ 5 दिवसीय सम्मेद जी तीर्थ यात्रा पर एक वेबिनार गूगल मीट पर 29मई की रात्रि 8.30बजे आयोजित किया गया ।फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि वेबिनार में 1008 यात्रियों की सशुल्क यात्रा की समस्त व्यवस्थाओं, रजिस्ट्रेशन, ट्रेन टिकट, भोजन, आवास, भामाशाहों ओर डोली संबंधी समस्त पहलुओं पर विस्तृत जानकारी ली एवं दी गई। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी एवं राष्ट्रीय महामंत्री महेंद्र बंडी ने इस विषय पर व्यापक सूचनाओं का आदान प्रदान किया। उल्लेखनीय है फेडरेशन द्वारा अपने पांच प्रोविंसेज में पूरे देश में फैले हूमड़ समाज से राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र एवं शेष भारत से 250-250 यात्रियों को सम्मेदशिखरजी यात्रा कराने का लक्ष्य रखा गया है। कहां जाता है कि सारे तीरथ बार बार सम्मेद शिखरजी एक बार तथा इसकी यात्रा को लेकर ये पावन पंक्तियां भी प्रसिद्ध हैं की भाव सहित वंदे जो कोई ताहि नरक पशु गति नहीं होई। कोठिया ने बताया की यात्रा संयोजक विजय तलाटी, राज कुमार बंडी,सुदेश गांधी, मिहिर गांधी ने सभी प्रोविंसेज से प्रस्थान करने वाली रेलों के समय व रिजर्वेशन ओर आवास तथा भोजन व्यवस्था पर आवश्यक सूचनाएं दी। संपूर्ण यात्रा के सफल संचालन हेतु 12समितियों का गठन किया जा रहा है। यात्रा के प्रथम दिन तलहटी के मंदिरों के दर्शन, दूसरे दिन सम्मेद शिखरजी पहाड़ वंदना और तीसरे दिन एक बड़ा विधान पूजन का सामूहिक आयोजन एवं रथ यात्रा करना तय किया गया है। सभा को धनपाल जैन सरोदा, गोवर्धन लाल जैन, कौशल्या पतंग्या, डॉ निधि जैन, बसंत दोशी, प्रमोद पंचौरी, अजीत कोठिया, विजय जैन, कपिल जैन सहित कई सदस्यों ने सुझाव दिया। यात्रा हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 20जून 2025तय की गई है। यात्रियों की संख्या 1008पूरी होते ही पंजीयन रोक लिया जाएगा। सभी से तुरंत पंजीयन शुल्क सहित निर्धारित तिथि 20जून तक कराने आग्रह किया गया है। मीटिंग संचालन महेंद्र बंडी ने किया, आभार विपिन गांधी ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here