श्री दिगम्बर जैन बड़े मंदिर, फैंसी बाजार में भव्य धर्म सभा सम्पन्न

0
1

गुवाहाटी। श्री दिगम्बर जैन बड़े मंदिर, फैंसी बाजार में 1 फरवरी 2026 को दोपहर 12:30 बजे एक भव्य धर्म सभा का आयोजन किया गया। यह धर्म सभा असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व शर्मा के जन्मदिन के पावन अवसर पर आयोजित हुई, जिसमें असम भारतीय जनता पार्टी के सदस्यगण एवं विशेष रूप से गुवाहाटी के पदाधिकारीगण सादर उपस्थित रहे।
धर्म सभा में दिगम्बर जैन समाज के अनेक श्रद्धालु पुरुष एवं महिलाओं ने सहभागिता कर जैन धर्म की अहिंसा, शांति, करुणा और आत्मसंयम की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं साधर्मीजन—अशोक छाबड़ा, जयकुमार छाबड़ा, निरंजन गंगवाल, संजय रारा, रामचंद्र सेठी, सुभाष बरजात्या, मनोज काला एवं सहयोगी, सरिता सेठी, वीणा छाबड़ा सहित अन्य गणमान्यजनों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु, निरोगी जीवन एवं दीर्घकालीन सफल नेतृत्व की मंगलकामनाएँ अर्पित कीं।
कार्यक्रम के दौरान श्रीजी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर आरती की गई तथा मंगल भावना भावपूर्ण ढंग से व्यक्त की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने जैन धर्म के सार्वभौमिक मूल्यों—अहिंसा परमो धर्मः, समभाव और लोककल्याण—का संदेश समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
समूचा आयोजन श्रद्धा, सौहार्द और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा, जिसने जैन धर्म की प्रभावना के साथ-साथ सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित की भावना को भी सुदृढ़ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here