श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज का दिव्तीय समाधी दिवस आज पुरे भारत में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि आचार्य श्री जी का देह का विसर्जन भले ही हुआ हो, पर आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज की तप संयम साधना,देशना, उनका तप और करुणा जब-तक सुरज चांद रहेगा तब तक आचार्य श्री जी सदा अमर रहेंगे। जिनवाणी आगम को जीवन का मार्ग बनाने वाले इस वसुंधरा के महामहिम युगप्रवर्तक संत का समाधि दिवस हमें आत्मशुद्धि, अहिंसा और वैराग्य की प्रेरणा देता है। उनके उपदेश मानवता को सही दिशा दिखाते रहेंगे। विश्व वंदनीय आचार्य श्री के चरणों में श्रद्धा, समर्पण और शत-शत नमन। महाराज श्री के समाधि दिवस पर कोटि-कोटि त्रिबार नमोस्तु। नमोस्तु शासन जयवंत हो।
– राजेश जैन दद्दू
इंदौर

Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha











