मानसरोवर पार्क जैन मन्दिर की रथ यात्रा के दो दिन पूर्व 6 व 7 फ़रवरी को मानसरोवर पार्क में स्थित व्यायाम शाला के विशाल पंडाल में आचार्य श्री के सानिध्य में “स्वयंभू चौबीसी महामंडल विधान” का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. इस विधान की रचना आचार्य श्री के द्वारा ही की गयी, बीच बीच में आचार्य जी ने विधान के महत्त्व का भी वर्णन किया.
रात्रि में ‘कौशिक आर्ट ग्रुप मुज्जफर नगर’ द्वारा “नेमि चले गिरनार” नृत्य नाटिका का सुन्दर आयोजन किया गया, एवं 7 फ़रवरी की रात्रि को प्रसिद्ध गायक शुभम जैन एवं प्रसिद्ध गायिका अर्चना मांझरी द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसकी सभी के द्वारा खूब प्रशंसा की गयी.
मानसरोवर पार्क, शाहदरा में छह वर्ष पूर्व राष्ट्रसंत आचार्य श्री विहर्ष सागर जी ससंघ के सानिध्य में 1008 सम्भवनाथ दिगंबर जैन मन्दिर की स्थापना हुई थी. इस उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष श्री जी की रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाती है, इस वर्ष भी दिनांक 8 फ़रवरी 2026 को संस्कार प्रणेता आचार्य श्री सौरभ सागर जी के सानिध्य में तीन रथो पर श्री जी को विराजमान कर रथ यात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया, रथयात्रा यात्रा में ऊंट घोड़े बग्घी नफीरी तासे, मणिपुरी नृत्य एवं प्रसिद्ध बैंड सम्मिलित रहे.
आचार्य श्री के दर्शनार्थ नगर के गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से संबंधित पदाधिकारी भी पधारे, जिनका मन्दिर समिति ने अंगवस्त्र, तिलक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर हार्दिक स्वागत किया,
रथ यात्रा से पूर्व 8 फ़रवरी को ध्वजारोहण, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन जैसी मांगलिक क्रियाओं के पश्चात कूपन द्वारा सौधर्म इन्द्र, कुबेर इन्द्र, सारथि आदि प्रमुख पात्रों का चयन ड्रा द्वारा किया गया. श्री जी को रथो में विराजमान करने के बाद महाआरती की गयी। तत्पश्चात रथ यात्रा का शुभारम्भ हुआ। जिसे मानसरोवर पार्क व रामनगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रामनगर जैन मन्दिर में श्री जी का अभिषेक किया गया।
मार्ग में विभिन्न स्थानो पर श्रावक श्राविकाओं द्वारा श्री जी की आरती की गयी, एवं जलपान की भी व्यवस्था की गयी, रामनगर कार्यकारिणी ने भी सभी का स्वागत किया और जलपान का सुन्दर व्यवस्था की
शोभायात्रा का समापन श्री 1008 सम्भवनाथ दिगंबर जैन मन्दिर, मानसरोवर पार्क पर हुआ, शोभायात्रा के बाद पंडाल में वात्सल्य भोज की भी व्यवस्था श्री संजीव जैन बेबी परिवार द्वारा की गयी।
मन्दिर समिति के सभी पदाधिकारियो जिनमें वरिष्ठ प्रधान श्री जगदीश जैन, प्रधान श्री विनीत जैन, उपप्रधान श्री अंकुर जैन, वरिष्ठ महामंत्री डॉ. सुमेर चन्द जैन, महामंत्री श्री अरविंद जैन वरिष्ठ कोषाध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार जैन एवं कोषाध्यक्ष श्री अमित जैन शानू एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने शोभायात्रा में भाग लेने वालो का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रवि जैन गुरुजी एवं रविंद्र जैन हरदेव पुरी रहे।
समस्त कार्यक्रम का मंच संचालन प्रसिद्ध मंच संचालक श्री सुरेन्द्र जैन मिन्टू के द्वारा किया गया।













