महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा महात्मा गांधी सरकारी विद्यालय सरेडी बड़ी में गुरुजनों को जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित की

0
3

महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा हृदय सुरक्षा प्रोजेक्ट के तहत महात्मा गांधी सरकारी विद्यालय सरेड़ी बड़ी में जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित किये गए। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमती मुकुल शुक्ला ने की । मुख्य अतिथि गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया तथा विशिष्ट अतिथि रिम्पी मेम तथा दिनेश पाल गाज़ियाबाद थे। मुख्य वक्ता संस्था के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं में प्राथमिक चिकित्सा के रूप में महावीर इंटरनेशनल के जीवन रक्षक टैबलेट कीट पर विस्तृत जानकारिया साझा की। ये कीट रोगी को हॉस्पिटल तक पहुंचने तक सुरक्षा प्रदान करने वाला है। किसी को भी सीने में दर्द होकर हृदय घात जैसी स्थिति लगे ऐसे में कीट में उपलब्ध तीनों टैबलेट 1. एस्प्रिन 150मिग्रा 2. सोर्बिट्रेट 10मिग्रा व 3. अटॉर्वेस्टेटिन 80मिग्रा प्राण रक्षक साबित होती है। विद्यालय के गुरुजनों में मोहन पाटीदार, कल्पना स्वर्णकार , धर्मेंद्र शाह, अरुण सिसोदिया, अरविंद पाठक, गोवर्धन नायक, निखिल जैन, निशा कुमारी, पवन बुनकर, हिमांशु पाठक, विनोद पाटीदार, गीतिका पाठक, हिमांक मसार, राजेश मेहता, दीपक पाटीदार, धनपाल कुमार, हेमा जोशी, जगदीश बुनकर, प्रभुलाल रावल तथा कलावती हुवोर आदि ने महावीर इंटरनेशनल की इस स्वास्थ्य पहल का स्वागत किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य मुकुल शुक्ला ने महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारियों का दुपट्टा औढ़ा कर ओर माल्यार्पण द्वारा एम जी जी एस सरेडी बड़ी विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया।कार्यक्रम संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार मोहन पाटीदार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में 31जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित की गई। सभी गुरुजनों ने पीड़ित मानवता सेवा में महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here