भगवान मुनिसुव्रतनाथ के महामस्तक अभिषेक समारोह एवं वार्षिक यात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

0
1
छत्रपति संभाजीनगर, दिनांक 12 अप्रैल को वार्षिक यात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, ऐसी जानकारी क्षेत्र के अध्यक्ष महावीर बडजाते, महामंत्री विलास पहाड़े और कोषाध्यक्ष विजय पापड़ीवाल ने एक पत्रक के माध्यम से दी है।
लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर, पैठण में 12 अप्रैल को भगवान के जन्म और तप कल्याणक के उपलक्ष्य में वार्षिक यात्रा महोत्सव आयोजित किया गया है।
12 अप्रैल को सुबह 8 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद बोलियां प्रारंभ होंगी और सुबह 9:30 बजे भगवान मुनिसुव्रतनाथ का महामस्तक अभिषेक समारोह होगा। साथ ही शाम 7:00 बजे भगवान का पालना कार्यक्रम तथा महिला मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
संपूर्ण कार्यक्रम अंतर्मना आचार्य प्रसन्नसागर जी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित किया गया है।
यात्रा महोत्सव में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं के लिए कैलाशचंद किशनलाल काला, सौ. छाया, विशाल, मोनाली काला परिवार, आपेगांववाला तथा भाऊसाहेब गुणधरराव धोंगड़े व छाया, अमोल, साक्षी धोंगड़े परिवार (जालना) की ओर से महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।
क्षेत्र में प्रत्येक महीने शनि अमावस्या को सुबह 9:30 बजे अभिषेक होता है और उपस्थित लोगों को डॉ. किशोर राजकुमार बडजाते, चक्रेश्वरी ग्रुप, पैठण तथा सुमित सुभाष गंगवाल, पैठण की ओर से महाप्रसाद दिया जाता है।
सभी समाज बंधुओं से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहें। यह आवाहन अध्यक्ष महावीर बडजाते, महामंत्री विलास पहाड़े, कोषाध्यक्ष विजय पापड़ीवाल, विश्वस्त प्रमोद कासलीवाल, जयकुमार बाकलीवाल, मनोज काला, प्रकाश कासलीवाल, कैलाश पाटणी, किशोर भाकरे, सुमित गंगवाल, डॉ. संजय गंगवाल, डॉ. राजेंद्र काला, स्वदेश पांडे, अभिजीत काला एवं समस्त जैन समाज, पैठण द्वारा किया गया है।
यह जानकारी नरेंद्र अजमेरा और पियूष कासलीवाल ने दी।
Piyush Kasliwal
9860668168

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here