भगवान चंद्रप्रभु का निकला भव्य विशाल चल समारोह

0
4

डबरा (मनोज जैन नायक) प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष हुई भगवान चंद्र प्रभु का चल समारोह जैन समाज द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ निकाला गया। आज ही के दिन पूर्व में महावीर पुरा में भगवान चंद्र प्रभु की मूर्ति निकली थी। जिसको लेकर प्रतिवर्ष आज के दिन ही जैन समाज द्वारा चल समारोह एवं अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

यह चल समारोह मुनि श्री 108 विनय सागर महाराज के सानिध्य में निकाला गया। चल समारोह महावीर पुरा स्थित जैसवाल जैन मंदिर से प्रारंभ हुआ और सभी जैन मंदिरों से होते हुए वापस महावीर पुरा जैन मंदिर पहुंचा। जगह-जगह जैन समाज के लोगों द्वारा रथ को रोक कर पूजा अर्चना आरती की। चल समारोह महावीर पुरा पहुंचा और वहां अभिषेक के उपरांत शांति धारा का पाठ किया गया उसके बाद मुनि श्री विनय सागर महाराज द्वारा प्रवचन दिए गए। उसके बाद सकल जैन समाज का बात्सल्य भोज का आयोजन रखा गया। जिसमें जैसवाल मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश जैन, मनीष जैन, कैलाश जैन, मंत्री प्रेमचंद कोशाध्यक्ष जैन, मनोज जैन ,राजू जैन, रानू जैन सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here