बकस्वाहा //रत्नेश जैन रागी// – देश की ख्यातिलब्ध भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) द्वारा गर्म वस्त्र वितरण के क्रम में ग्राम नैनागिरि (बकस्वाहा) तथा ग्राम तिंसी (बण्डा) के शासकीय एवं अशासकीय स्कूली छात्रों को गर्म वस्त्र वितरण सागर जिला इकाई द्वारा बुधवार को सादे कार्यक्रम में किया जाने पर बच्चों के चेहरे खिलखिला उठे।
नैनागिरि ग्राम के शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित सादे कार्यक्रम में यहां पर अध्ययनरत 254 बच्चों को गर्म बनियान वस्त्र वितरण किये गये । इसके पूर्व ग्राम तिंसी में संचालित अशासकीय विद्यालय जैन पब्लिक स्कूल में भी आयोजित कार्यक्रम में यहां पर 225 बच्चों को गर्म बनियान वितरित किये गये। इन कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में सागर के प्रतिष्ठित अग्रवाल कोचिंग संचालक श्री अग्रवाल, जैन तीर्थ नैनागिरि ट्रस्ट के उपमंत्री अशोक बम्हौरी, जिला इकाई के राकेश सिंघई व राजेंद्र जैन शिक्षक सागर के अलावा प्राचार्य सुमतिप्रकाश जैन, पूर्व सरपंच कांशीराम यादव तथा अशोक जैन पापेट,सहायक प्रबंधक कन्छेदीलाल,विकास जैन, प्रधानाध्यापक हेलना लकड़ा व सीएसी नारायण सिंह नैनागिरि तथा प्रधानाध्यापक अक्षय शुक्ला तिंसी एवं दोनों विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ ,गणमान्य ग्रामवासी की गरिमामय उपस्थिति रही। इन सफल कार्यक्रम में सक्रियता, सहयोग योगदान करने बाले सभी सम्माननीय महानुभावों के प्रति बीजेएस के प्रांतीय पदाधिकारी व सागर सम्भाग के प्रभारी राजेश रागी वरिष्ठ पत्रकार बकस्वाहा ने सराहना करते हुए धन्यवाद आभार ज्ञापित किया।

Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












