प्रज्ञा लोक”राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन हर्षौल्लास पूर्ण वातावरण में हुआ (आचार्य प्रज्ञासागर जी के पदारोहण दिवस पर) गुरुदेव के एक करोड़ वृक्षारोपण संकल्प को पूरा करने का लिया संकल्प (फलो का वितरण भी किया)

0
2

कोटा। परम पूज्य तपोभूमि प्रणेता आचार्य 108 श्री प्रज्ञासागर जी मुनिराज के आचार्य पदारोहण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार, कोटा द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। विगत 35 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भारत विकास परिषद चिकित्सालय के सामने दादाबाड़ी क्षेत्र में संस्था के कार्यालय “प्रज्ञा लोक” का विधिवत उद्घाटन सकल दिगंबर जैन समाज समिति, कोटा के अध्यक्ष प्रकाश बज एवं महामंत्री पदम बड़ला द्वारा किया गया। तत्पश्चात मंगल दीप प्रज्ज्वलन हुआ एवं पीयूष जैन ने मधुर स्वर भाव पूर्ण में मंगलाचरण प्रस्तुत किया।
आचार्य 108 श्री प्रज्ञासागर जी गुरूदेव भी वर्चअल कार्यक्रम से जुडे और उन्होने गुरू आस्था परिवार के कार्यक्रार्यो की प्रशंसा कर उन्हे अपना आशीर्वाद दिया और चातुर्मास को अपने जीवन काल का स्वर्णिम चातुर्मास बताया। गुरूदेव ने गुरू आस्था परिवार के उद्देश्यों विश्व मैत्री व मानव कल्याण के प्रति सदैव सजग, सक्रिय और कर्मरत रहने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में अष्टद्रव्यों से पूजन किया गया तथा समाजजनों ने गुरुदेव की महिमा का गुणगान करते हुए अर्घ समर्पित किया। अर्पित सर्राफ भैया के स्वर लहरियों के साथ भक्ति गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।ओ बाबा तेरी रहमतों का हुआ ऐसा असर खुशियां पता पूछता मेरा ढूंढती है घर….प्रज्ञा सागर गुरुवर जी का करते भावों से आवाहन हृदय कमल में आन विराजो करते बारंबार नमन…प्रज्ञा सागर गुरूवर सबके मन को हर लेते है…भजनो पर करबद्ध होकर भक्तो ने गुरूदेव को नमन किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोग भाव विभोर हो भक्ति में झूमने लग गए। पारस जैन “पार्श्वमणि” ने बताया कि
कार्यक्रम में राजस्थान प्रांत के महामंत्री जगदीश जिंदल,प्रवीण जैन,सुरेश हरसौरा, संजीव निर्माण सहित ने क्रमवार गुरुदेव के व्यक्तित्व, तप, सेवा और मानव कल्याण के संदेश पर विचार व्यक्त किए।गुरू आस्था परिवार के चेयरमैन यतीश जैन खेड़ावाला ने बताया कि गुरु आस्था परिवार का उद्देश्य सेवा, साधना और समाज कल्याण के कार्यों को गति देना है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के “एक करोड़ वृक्षारोपण” संकल्प को जनभागीदारी से पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। अध्यक्ष लोकेश जैन सीसवाली ने बताया कि “प्रज्ञा लोक” कार्यालय भवन में महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य संवाद, सांस्कृतिक गतिविधियां, जैन मेले तथा पारंपरिक खेलों जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सकल जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश बज ने कहा कि गुरुदेव के लक्ष्य मानव कल्याण से जुड़े हैं और इसमें संपूर्ण समाज की सहभागिता आवश्यक है। वहीं कार्याध्यक्ष जे.के. जैन ने सामाजिक सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने का आह्वान करते हुए वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर भी अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में महामंत्री नवीन जैन दौराया ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन नवीन दौराया एवं अर्पित सर्राफ ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नितेश बड़जात्या, अनिल दौराया, विक्रम सर्राफ, राजीव पाटनी, नवीन बाबरिया एवं अजय मेहरू का विशेष योगदान रहा।
– प्रस्तुति पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार कोटा (राज) 9414764980

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here