जैन तीर्थ पावई अनुमान सागर के जयकारों से हुआ गूंजायमान 49 परिवारों द्वारा पाद प्रक्षालन एंव शास्त्र भेंट

0
3

मुरैना (मनोज जैन नायक) दिगम्बर जैन संत अनुमानसागरजी महामुनिराज का 49वां अवतरण दिवस अतिशय क्षेत्र पावई में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ।
परम मुनिभक्त सोनल जैन द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार प्रज्ञा श्रमण पाठशाला प्रणेता मुनिश्री अनुमान सागर जी महाराज का 49 वां अवतरण दिवस अतिशय क्षेत्र रत्नात्रय गिरि पावई में अति भक्तिभाव श्रध्दापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर 21वें तीर्थंकर नमिनाथ भगवान के चित्र अनावरण, मंगलाचरण दीप प्रज्वलन, वंदना गीत उपरांत 49 परिवारों द्वारा मुनिश्री का पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट किए गये। श्रमण मुनि का मुख्य पाद प्रक्षालन रमेश चंद्र जैन एंव बुद्ध सैन जैन प्रधान सिमरैया रिदौली परिवार भिण्ड एवं शास्त्र भेंट का सौभाग्य देवेंद्र कुमार आलोक कुमार विकास जैन राजीव जैन शाह सिमरैया परिवार भिंड को प्राप्त हुआ। वंदना भक्ति गीत की भव्य प्रस्तुति कुमारी कृति जैन द्वारा की गई।
इस अवसर पर मुनि श्री अनुमान सागर जी ने कहा जैन धर्म के सिद्धांत सदैव से ही प्रंसागिक रहे है और सभी को जैन दर्शन को न सिर्फ जानने की जरूरत है बल्कि जीवन में इनको उतारने की भी सख्त आवश्यकता है। क्षेत्र पर पधारे सभी साधर्मी बंधुऔ की वात्सल्य भोज की व्यव्स्था सिमरैया प्रधान रिदौली परिवार की ओर से की गई। इस पावन अवसर पर गोलालारिय समाज सेवा समिति, महिला समिति, अतिशय क्षेत्र रत्नात्रय गिरि पावई प्रबंधन समित भिण्ड, मैंहगांव, गोरमी, सोनी सहित अनेकानेक नगरौ के धर्मामार्गी बंधुऔ ने शामिल होकर धर्म प्रभावना में सहभागिता की। इस अवसर पर प्रबंधन समित द्वारा प्रभावी धार्मिक पत्रकार सोनल जैन एंव मनोज केशरी को भक्ति प्रभावना के लिए सम्मानित किया गया। प्रभावी मंच संचालन विजय जमसारा, कोमल जैन वरिष्ठ समाज सेवी एवं शेलु जैन LIC द्वारा किया गया।
राजीव धर्मेंद्र जैन ने बताया भिंड सकल जैन समाज ने मुनि श्री अनुमान सागर जी महाराज के चरणों में चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट किया, मुनि श्री ने सभी को मंगल आशीर्वाद। कार्यक्रम के अंत में मुनिश्री का मंगल विहार उनकी जन्मभूमि ग्राम सोनी के लिए हुआ । दिनांक 22 फ़रवरी को मुनि श्री अनुमान सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस सिद्धक्षेत्र सोनागिर में भव्यता के साथ मनाया जाऐगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here