चम्पापुर मंदारगिरी तीर्थयात्रा

0
3

आज 12 -04-2026 दिन रविवार को उत्तर हावड़ा जैन समाज डबसन के लगभग ३५ भव्य जीवों ने 1008 श्री वासुपूज्य भगवान की नगरी चम्पापुर में अभिषेक-शांतिधारा एवं पूजन किया

आज १२ तारीख की १२वे तीर्थंकर वासुपूज्य भगवान का दर्शन वंदन कर सभी साधर्मी बंधुओं को आनंद आ गया।

भव्य जिनालय,पांच बालयती मंदिर,भव्य मानस्तम्भ एवं आदिनाथ भगवान की अति प्राचीन प्रतिमा का दर्शन-अभिषेक कर सभी जीव अपने जीवन को धन्य कर रहे थे

बिहार के बाँका जिले में भागलपुर से लगभग 45-50 किमी दूर स्थित मंदारगिरि (मंदार हिल) एक प्राचीन और पवित्र दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र है। यह 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का तप,ज्ञान और निर्वाण (मोक्ष) स्थल है,जहाँ पहाड़ी पर सुंदर जैन मंदिर बने हैं। यहाँ का शांत वातावरण और मनोरम दृश्य दर्शनीय हैं।

श्री सुशील पांड्या,भागचंद बड़जात्या,बसंत सेठी,भानुप्रकाश काशलीवाल,नितेश जैन,सोनू जैन,अविनाश लुहाड़िया,संजय काला,अखिलेश जैन,अमीत गंगवाल, विनीत जैन,कनक पांड्या,स्वेता जैन एवं खुशी जैन आदि सभी साधर्मी बंधुओं ने इस एक दिवसीय तीर्थ यात्रा में अपना विशेष सहयोग किया

कमिटी सदस्य श्री सुमित जी जैन ने हावड़ा डबसन से आये हुऐ सभी साधर्मी बंधुओं का स्वागत किया एवं उन्होंने बताया कि श्री चम्पापुर दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र में सभी तीर्थ यात्रियों के लिए आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here