कोटा की बेटी सुश्री सौम्या जैन ने जैन समाज का किया नाम रोशन “सुर नूर” उपाधि से विभूषित

0
2

जयपुर (राजस्थान) सुश्री सौम्या जैन सुपुत्री अरविंद कुमार जैन श्रीमति रिंकु जैन आर के पुरम कोटा हाल मुकाम जयपुर ने दर्शक संस्था जयपुर द्वारा 19 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित “सुर नूर” प्रतियोगिता में बांसुरी वादन कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक,दस हजार रुपए नकद, ओडियंस अवार्ड व “सुर नूर” उपाधि से विभूषित व गौरवान्वित होकर जैन समाज का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन पार्श्वमणि पत्रकार ने जानकारी देते हुवे बताया कि सुश्री सौम्या जैन जिनालयों में, मुनिराज, आर्यिका माताजी के पावन चरणकमलों में बांसुरी वादन द्वारा भक्ति के माध्यम से सबका पावन आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। सुश्री सौम्या जैन अपनी सफलता का श्रेय देवाधिदेव, गुरुजनों के आशीर्वाद व माता-पिता द्वारा प्रदत प्रोत्साहन के साथ स्वयं की लगन व मेहनत को मानती हैं। मैं सुश्री सौम्या जैन के उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामना वीर प्रभु से करता हूं। देव शास्त्र गुरु के परम भक्त सागर चंद जैन धर्मनिष्ठ व्यवहार कुशल शकुंतला जैन दादा दादी के द्वारा दिए गए सद संस्कारो का फल मेरी नजर में कह सकता हूं ।

प्रस्तुति
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार कोटा (राज)
9414764980

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here