आर्यिका गणिनी105 सत्यमती माताजी संघ का मंगल प्रवेश अलीगढ़ जिला टोंक में हुआ

0
48

21 जनवरी 2026 टोंक जिले के अलीगढ़ रामपुरा में संपूर्ण जैन समाज ने भव्य अगवानी करते हुए आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में संग का प्रवेश कराया
बाल ब्रह्मचारी प्रीति जैन ने बताया की माताजी उनियारा से विहार करते हुए अलीगढ़ पहुंचे हैं यहां की महिला मंडल अध्यक्ष किरण लुहाड़िया ने जैन महिला मंडल द्वारा भव्य अगवानी की
छोटे बच्चों में धर्म के संस्कार माता-पिता से प्राप्त होते हैं
दिगंबर जैन मंदिर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए आर्यिका सत्यमती माता ने बताया
आज के घरों के छोटे नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं एक छोटे पौधे के समान है कल वही पौधा वृक्ष बनेगा जब तक इसको संस्कारिक ज्ञान प्राप्त नहीं होगा धर्म पाप की क्रिया नहीं जान पाएगा तब तक ज्ञान को नहीं जान सकता
अपने माता-पिता को नन्हे मुन्ने बालक को प्रतिदिन अपने साथ जिनालय लाकर दर्शन कराना चाहिए जिससे उनमे धर्म के संस्कार उत्पन्न होते हैं
छोटे बच्चों में धर्म का ज्ञान व संस्कार होने पर ही भगवान का अभिषेक कर अपना नाम की पहचान बनाएगा
माता ने यह भी बताया कि जहां पर मुनिया द्वारा धर्म की सच्ची साधना होती है वहां पर ऋद्धियां सिद्धियां उनके आगे पीछे घूमती है उनकी व्यवस्था आगे से आगे होती रहती है

माता ने यह भी बताया कि जिन घरों में सदैव लड़ाई झगड़ा बोलचाल नहीं रहता पिता पुत्र भाई आदि लड़ते हैं उन परिवारों के लोगों को अपने घरों पर उच्च स्थान पर जिनवाणी को विराजमान कर देना चाहिए ताकि वहां से लड़ाई झगड़ा हमेशा के लिए समाप्त हो और घर में शांति उत्पन्न होगी
काफी लंबे समय बाद अलीगढ़ में आर्यिका संघ का प्रवेश हुआ पूरे नगर में बहुत ही प्रसन्नता एवं उत्सव जैसा देखा गया
माताजी ने कहा अलीगढ़ बहुत ही धार्मिक नगरी यहां काफी लोग धार्मिक संस्कारों से जुड़े हुए हैं
जिनालय में शाय काल प्रश्न मंच महा आरती आदि कार्यक्रम संपन्न हुए

महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here