अरथूना महावीर इंटरनेशनल द्वारा फिजियोथेरेपी शिविर संपन्न

0
3

महावीर इंटरनेशनल केंद्र अरथूना के सौजन्य से दिनांक 7 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक आयोजित फिजियोथैरेपी कैंप जिसमें 205 मरीज का फिजियोथैरेपी द्वारा इलाज किया गया संपन्न हुआ। शिविर में घर पर फिजियोथैरेपी कैसे की जाए ,एक्यूप्रेशर एवं खानपान संबंधी जानकारी डॉक्टर रूपेश पवार ने दी ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्र अध्यक्ष राजमल सोनी, दिलीप दोसी सचिव,केसरीमल दोसी कोषाध्यक्ष ,गेंदालाल जैन उपाध्यक्ष,नितेश मेहता, सुभाष सोनी,भरत दरजी,प्रकाश पंचाल मुकेश पाटीदार सहित कई सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।
संचालन राजमल सोनी ने किया, आभार दिलीप दोसी ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here