श्री गजराज जैन गंगवाल का जीवन सम्पूर्ण जैन समाज के प्रति समर्पित है। वे किसी समाज के नहीं, अपितु सम्पूर्ण जैन समाज के हैं। उनका अभिनन्दन कर हम सभी गौरवान्वित है।’’ उक्त विचार सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल ने श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज जैेन गंगवाल के सम्मान में आयोजित अभिनन्दन समारोह में नई दिल्ली स्थित ली मेरिडियन होटल में 28 जनवरी 2026 को व्यक्त किया। श्री प्रवीण खण्डेलवाल ने कहा कि 131 वर्ष पुरानी संस्था का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होना गौरव की बात है। हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सन् 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करना है जिसमें श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा की भूमिका अग्रगण्य होगी।
सांसद श्री नवीन जैन ने अभिनन्दन समारोह में अपने उद्गार व्यक्त करते हुये कहा कि श्री गजराज जी की कार्यक्षमता युवाओं जैसा है। इनके नेतृत्व में महासभा जैन समाज के सर्वतोमुखी विकास हेतु तत्पर रहेगी, ऐसा मेरा विश्वास है। 131 वर्ष पुरानी संस्था का अध्यक्ष बनना समाज के प्रति इनके समर्पण का द्योतक है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज जैन गंगवाल ने उनके सम्मान में आयोजित अभिनन्दन समारोह में शामिल सांसद श्री प्रवीण खण्डलेवाल, कान्फेडरेशन आॅफ आॅल इण्डिया ट्रेडर्स (ब्।प्ज्) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सत्यभूषण जैन, सांसद एवं उधोगपति श्री नवीन जैन, ओडिसा के जहाजपुर से सांसद श्री रविन्द्र बेहरा, पूर्व राज्य मंत्री व वर्तमान राज्य सभा सांसद श्री रामेश्वर तेली, सांसद श्री रामवीर सिंह विधुड़ी, विधायकगण तथा उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों श्री चन्द्रहास सिंघवी, श्री सुभाष ओसवाल, श्री एस-एस. अग्रवाल, श्री जम्बू प्रसाद जैन, श्री नरेश आनन्द प्रकाश जैन, उच्च्तम न्यायालय के वरिष्ठ अभिवक्ता श्री सुशील जैन, ट्रस्टी श्री धमेन्द्र सेठी, महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री, श्री पवन गोधा, श्रुत महामंत्री श्री शरदराज कासलीवाल, महासभा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश चन्द जैन बोहरा, ट्रस्टी श्री गजेन्द्र जैन बज, सी ए, ट्रस्टी श्री प्रमोद जैन, ट्रस्टी श्री विकास जैन जग्गी डेरी, ट्रस्टी श्री श्यामलाल जैन, ट्रस्टी संदीप जैन, उपाध्यक्ष श्री हेमचन्द जैन, उपाध्यक्ष श्री पुनीत जैन, तीर्थ उपाध्यक्ष, श्री विकास जैन, उपाध्यक्ष डाॅ. रमा जैन, उपाध्यक्ष श्री दीपक जैन, सह कोषाध्यक्ष, श्री विनीत जैन, महासभा कार्यकारिणी सदस्य श्री स्वराज जैन, महासभा कार्यकारिणी सदस्य, श्री त्रिलोक जैन, महासभा कार्यकारिणी सदस्य, श्री नवीन जैन, ट्रस्टी श्री विकास जैन गंगवाल एवं पारिवारिकजन तथा नवनिवार्चित पदाधिकारी एवं ट्रस्टीगण आदि का हार्दिक आभार व कृतज्ञता ज्ञापित किया।
श्री गजराज जी ने अपने संबोधन में समारोह में उपस्थित विशिष्ठ जैन जनों को आश्वासन दिया कि वे समाज की सेवा सतत कार्यरत रहेंगे। महासभा में युवाओं की भागीदारी हेतु वे युवाशक्तियों को प्रोत्साहित करेंगे। जैन‘ समाज दूसरे समाज के हितार्थ कार्य करता है। महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारी नई उर्जा से ओत-प्रोत है तथा ओजस्वी हैं। सभी पदाधिकारियों, ट्रस्ट्रियों एवं सदस्यों के सहयोग से महासभा जैन समाज के सर्वांगीन विकास के नये आयाम तक पहुँचेगा, ऐसा मेरा विश्वास है।













