श्री आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया।

0
3
भीलवाड़ा, 17 जनवरी- बापू नगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में श्रीआदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया।
प्रचार मंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया कि प्रात श्री पदम प्रभु ,आदिनाथ भगवान सहित सभी प्रतिमाओं पर श्रावकों ने बारी-बारी से महामस्तकाभिषेक किया। बाद में लक्ष्मीकांत जैन एवं विनय कुमार जैन ने पदम प्रभु, ओम प्रकाश अग्रवाल ने आदिनाथ, प्रकाश अग्रवाल ने मुनिसुव्रतनाथ भगवान पर शांतिधारा की।अन्य प्रतिमाओं पर भी शांतिधारा की गई। तत्पश्चात निर्वाण कांड के पाठ द्वारा आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक का निर्वाण लाडू सामूहिक रूप से चढ़ाया गया। बधाई गीत के साथ महिलाओं ने नृत्य किया। श्री आदिनाथ भगवान की पूजा- अर्चना कर श्रावक-श्राविकाओं ने अर्घ समर्पण किये। इस अवसर पर कई धर्मालुगण उपस्थित थे।
    प्रकाश पाटनी
         जैन गजट संवाददाता
          भीलवाड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here