विष्व नवकार दिवस मनाया, 9 अप्रेल को विष्व नवकार दिवस घोषित करने की मांग

0
6

अजमेर 09 अप्रेल, 2026, श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा अजमेर के संभाग महामंत्री कमल गंगवाल व संभाग संयोजक संजय कुमार जैन ने प्रधानमंत्री से 9 अप्रेल को विष्व नवकार दिवस घोषित करने की मांग करते हुये कहा कि आज भारत सहित पूरे विष्व में लगभग 3 करोड धर्मावलम्बीयों ने एक स्वर में 8 बजकर 1 मिनट से 9 बजकर 36 मिनट तक विष्व शान्ति नवकार महामंत्र का जाप कर एक कीर्तिमान बनाया । जिससे की आम जन मानस की व जैन समाज की भावना यह दर्षाती है कि केन्द्र सरकार षीघ्र संज्ञान लेकर 9 अप्रेल को विष्व नवकार दिवस घोषित किया जायें ।
गंगवाल व जैन ने बताया कि आज शहरो, कस्बों, गांवो, ढाणियों में जिन मन्दिरजी व धार्मिक स्थलों पर जोर शोर से विष्व शान्ति महामंत्र का उच्चारण किया गया जिसकी मूल भावना विष्व कल्याण एंव देष में शान्ति, सद्भाव एंव देष प्रगति की ओर अग्रसर होता रहे और विष्व में भारतवर्ष का ढंका बजे इसी भावना के साथ आज जाप किया गया ।
संभाग प्रवक्ता विजय पांडया व मनीष पाटनी ने बताया कि आज सम्पूर्ण अजमेर संभाग में आयोजित नवकार महामंत्र दिवस पर सकल जैन समाज के साधर्मी बन्धुओं ने सफेद परिधान व महिलायें केसरियां परिधान पहन कर बढचढ कर भाग लिया ।
कमल गंगवाल 9829007484      संजय कुमार जैन 9828173258

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here