महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा हृदय सुरक्षा प्रोजेक्ट के तहत महात्मा गांधी रा उ मा वि रैयाना में जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित किये गए। समारोह की अध्यक्षता विक्रांत पाटीदार ने की। मुख्य अतिथि गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया तथा विशिष्ट अतिथि महेश पंवार एम आई बांसवाड़ा थे। मुख्य वक्ता संस्था के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं में प्राथमिक चिकित्सा के रूप में महावीर इंटरनेशनल के जीवन रक्षक टैबलेट कीट पर विस्तृत जानकारिया साझा की। ये कीट रोगी को हॉस्पिटल तक पहुंचने तक सुरक्षा प्रदान करने वाला है। किसी को भी सीने में दर्द होकर हृदय घात जैसी स्थिति लगे ऐसे में कीट में उपलब्ध तीनों टैबलेट 1. एस्प्रिन 150मिग्रा 2. सोर्बिट्रेट 10मिग्रा व 3. अटॉर्वेस्टेटिन 80मिग्रा प्राण रक्षक साबित होती है। विद्यालय के गुरुजनों में विमल पाटीदार, ईश्वर पाटीदार, मन्नालाल भगोरा, शिल्पा पाटीदार, प्रीतेश दर्जी, चमन पाटीदार, धर्मेंद्र कुमार शाह, मनीष कुमार, प्रियंका कमाल, अनिल भट्ट, जयश्री पंड्या, प्रियंका कुमारी, रोशनी भट्ट, लक्ष्मी खांट, प्रीतम कुमार बुनकर , गौरव रावल, अभिषेक पाटीदार, ऋतुराज सिंह चौहान, कैलाश चंद्र ताबियार, धनुषा डामोर, ज्ञानदीप जैन, रीना कलवार तथा अभिषेक पंचाल आदि ने महावीर इंटरनेशनल की इस स्वास्थ्य पहल का स्वागत किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य विक्रांत पाटीदार ने महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारियों का दुपट्टा औढ़ा कर एम जी जी एस रैयाना परिवार की ओर से स्वागत किया।कार्यक्रम संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार अनिल भट्ट ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में 29 जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित की गई। सभी गुरुजनों ने पीड़ित मानवता सेवा में महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस मौके पर डडूका में 25 जनवरी को आयोज्य निःशुल्क घुटना रोग जांच शिविर के पेंपलेट भी वितरित किए गए।

Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












