फागी
17 जनवरी
परम पूज्य भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका 105 गुरुमां विज्ञाश्री माताजी ससंघ के पावन में सान्निध्य में श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर दलौदा जिला-मंदसौर, मध्यप्रदेश में श्री आदिनाथ निर्वाण महोत्सव के पावन अवसर पर श्री जिनसहस्रनाम महार्चना विधान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दलौदा समाज के अध्यक्ष निलेश जैन नगरी वाले ने बताया कि इस अवसर पर भगवान के चरणों में भक्ति भावों के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाकर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई,सभी भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ विधान रचाया। विधान की शुरुआत जिनेन्द्र भगवान के अभिषेक के साथ हुई,11 वलय की 11 शांतिधारा,25 दीपक,25 श्रीफल एवं मण्डल पर 1008 बादाम चढ़ायें गये, इसी के साथ विश्वशांति हेतु हवन भी किया गया। पूज्य आर्यिका मां ने सभी भक्तों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। शाम को आर्यिका मां के मुखारविंद से आनंद यात्रा का आयोजन हुआ। तत्पश्चात 108 दीपकों से देवाधिदेव आदिनाथ भगवान की महाआरती संपन्न हुई। कार्यक्रम में संघस्थ प्रतीक जैन ने बताया की संघस्थ दीक्षार्थी बहनों की गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। जिसका संचालन ब्र.नीशू दीदी ने किया। सभी भक्तों ने पंच मेवा से दीक्षार्थी बहनों की गोदभराई के सातिशयp पुण्य का अर्जन किया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














