आज फाल्गुन शुक्ल अष्टमी दिनांक 24-02-2026 दिन मंगलवार 1008 भगवान वासुपूज्य जी का विशेष दिन है आज श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र चंपापुर में भक्तों की भारी भीड़ थी सभी भव्य जीवों ने प्रभु का अभिषेक शांतिधारा एवं पूजन किया
आज हमारे वर्तमान चौबीसी के तीसरे तीर्थंकर 1008 श्री संभवनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक महोत्सव भी है
आज से अष्टान्हिका महापर्व भी प्रारम्भ हो गया जो (फाल्गुन शुक्ल अष्टमी दिन मंगलवार से फाल्गुन शुक्ल पूर्णमासी दिनांक 03-03-2026 दिन मंगलवार तक)चलेगा
आज से श्री चंपापुर सिद्ध क्षेत्र के पंच बाल्याती परिसर में दिल्ली से आए तीर्थ यात्रीगण परिवार द्वारा अष्टानिका महापर्व पर विधान चल रहा है!
कमिटी सदस्य श्री सुमित जी जैन ने बताया श्री चम्पापुर दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र में सभी तीर्थ यात्रियों के लिए आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था है












