विश्वबन्धुत्व दिवस तथा वन शहीद दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी एवं वीरांगना अमृता देवी बिश्नोई का स्मरण………………..
महावीर इंटरनेशनल एपेक्स द्वारा 11सितंबर की रात्रि ई चौपाल में विश्वबंधुत्व दिवस ओर वन शहीद दिवस पर रोचक विचार गोष्ठी इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया के निर्देशन में आयोजित की गई। प्रारंभ में महेश कुमार मूंड ने महावीर वंदना की। अजीत कोठिया ने चर्चा का शुभारंभ करते हुए 11सितंबर 1893को 133वर्ष पूर्व दिए गए ऐतिहासिक भाषण का जिक्र किया जिसमें विश्वबंधुत्व का नया सिद्धांत प्रतिपादित किया गया। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण ओर खेजड़ी के पेड़ो को बचाने अपना अनाम उत्सर्ग करने वाली वीरांगना अमृता देवी बिश्नोई, उनकी तीन बेटियों सहित 300से अधिक बहनों का पावन स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्वेतांबर जैन समाज के पर्यूषण पर्व प्रारंभ होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। गोष्टी में सुमेर सिंह कर्णावत ने आकड़ो सहित खेजड़ी वृक्ष की महत्ता पर विशिष्ट जानकारियां साझा की। गोष्टी में आरती मूंड, सुनीता जम्मार सिलीगुड़ी, विजया चौधरी भीलवाड़ा, संजय बेद, राजलक्ष्मी भंडारी, प्रदीप टोंग्या इंदौर, निधि गांधी डूंगरपुर सहित कई संभागीयों ने रोचक प्रसंग बताते हुए दोनों दिवसों पर विशेष जानकारियां दी।
कार्यक्रम संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार आरती मूंड ने व्यक्त किया। ई चौपाल में 27वक्ताओं ने हिस्सा लिया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














