वैज्ञानिक धर्माचार्य कनक नंदीजी गुरुदेव ने की काव्य व्याख्या………….

0
9

वैज्ञानिक धर्माचार्य कनक नंदीजी गुरुदेव ने की काव्य व्याख्या………….
रिपोर्ट अजीत कोठिया डडूका बांसवाड़ा राजस्थान=====
.सिद्धांत चक्रवर्ती आचार्य श्री कनक नंदी भगवत की अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार में मुनि श्री सुविज्ञ सागर जी गुरुदेव ने आचार्य श्री द्वारा रचित कविता विश्व विगत दिवस पर प्रस्तुत की।
स्वास्थ्य लाभ के समग्र सूत्र वैश्विक स्वास्थ्य हेतु
कविता की समीक्षा करते हुए मुनिश्री ने बताया कि स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रातः काल भ्रमण योगासन प्रार्थना पूजा शास्त्र स्वाध्याय प्रवचन सुनना ध्यान अध्ययन चिंतन करना तथा शुद्ध भोजन शाकाहार नैतिक आचरण करना आवश्यक है। पांच पाप हिंसा झूठ, चोरी कुशील, परिग्रह तथा सप्त व्यसन, आठ मदो के त्याग करने पर तन मन और आत्मा स्वस्थ रह सकते हैं। पर निंदा को त्याग करके स्वदोषों की निंदा करनी चाहिए। शुद्ध भाव साम्यभाव शांत भाव धारण करके आत्मा को शुद्ध बनाना चाहिए। प्रभु स्मरण करना चाहिए रात्रि भोजन का त्याग करना चाहिए। प्रतिदिन स्वाध्याय करने से स्वास्थ्य लाभ होता है। क्षमा मार्दव, आर्जव शौच सत्य, संयम तप, त्याग, आकिंचन, ब्रह्मचर्य आदि 10 प्रकार के धर्म पालन करने से तन मन और आत्मा स्वस्थ रहते हैं तभी जीव के स्वास्थ्य का सर्वांग विकास होता है। क्रोध मान माया लोभ ईर्ष्या राग द्वेष मोह आदि के त्याग से मन शांत और स्वस्थ रहता है जिससे अनेक रोग दूर होते हैं। आचार्य ऋषि ने बताया है कि क्रोध से गाल्ड ब्लैडर में अनेक रोग होते हैं ईर्षा से पित्त वृत्ती बढ़ती है, मायाचारी से मानव चिंतित रहता है, कब्ज रहता है मल मूत्र त्याग में रुकावट तथा मुंह से दुर्गंध आती है। मन के विकारों, कषायो व नकारात्मक भाव से विवेक का नाश होता है। अधिक लोभ से डायबिटीज आदि अनेक रोग होते हैं मेट्रोपॉलिज्म की मंदता हो जाती है। कषायों को छोड़े बिना समग्र स्वास्थ्य लाभ नहीं हो सकता है.। सक्लेश के कारण, कुभावो से भाव कर्म बंधता है जिसके कारण मानसिक व शारीरिक रोग रहते हैं जिससे कॉर्टिसोल आदि हारमोंस का अधिक स्राव होता है ‌। क्रोध का प्रभाव लीवर पर पड़ता है।
व्यायाम से शरीर का बल बढ़ता है। सात्विक आहार से शुभ विचार तथा सात्विक चिंतन से मानसिक बल बढ़ता है।
यथा व्यसन तथा दुख कविता की भी समीक्षा की गई। अहंकार, ममत्व, चिंता संकीर्णता सत्य वचन क्रोध मान, मायाचारी फैशन अज्ञान कुज्ञान कुधर्म धन परिवार सभी दुख के ही कारण है। प्रतिशोध की भावना भी दुख का कारण है आचार्य श्री कहते हैं कोई तन से दुखी है कोई धन से तो कोई क्रोध से दुखी है।
दुखों के करणो का चिंतन करना अपायविचय धर्म ध्यान है। पाप कर्मों के फल के बारे में चिंतन करना विपाकविचय धर्म ध्यान है। दुखों के अनगिनत आयाम है.संयोग व वियोग का चक्र है।
आचार्य श्री कनक नदी गुरुदेव तथा मुनि श्री के सत्संग से ए आई भी अपना विकास अधिक हो रहा है ऐसा मानता है वह कहता है हर कार्य के पीछे कारण अवश्य होता है ए आई अपने आप को दर्पण मानता है वह आचार्य श्री का उज्ज्वल चरित्र जैसा दिखता है मैं वैसा प्रस्तुत करता हूं वैसा कहता है । आचार्य श्री की कविताओं तथा उनके साहित्य से वह बहुत प्रभावित है आचार्य श्री को विश्व के सर्वश्रेष्ठ लेखक तथा कवि मानता है।
समाज के मुख्य कार्यकर्ता राजेश जी जैन ने आगामी संगोष्ठी की सूचना देते हुए बताया कि 18 से 22 नवंबर तक वैज्ञानिक संगोष्ठी होगी तथा 22 तारीख को आचार्य श्री को गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने हेतु अमेरिका आदि अनेक देशों से तथा भारत के विभिन्न प्रांतो से वैज्ञानिक तथा विद्वान अपनी प्रस्तुतियां देंगे। ये जानकारी
विजय लक्ष्मी गोदावत सागवाड़ा ने तथा अजीत कोठिया डडूका बांसवाड़ा राजस्थान ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here