तीर्थंकरों की कल्याणक भूमि की भाव सहित वंदना करने से कर्मों की निर्जरा होती है……आचार्य श्री वर्धमान सागर जी
तीर्थंकर जन्मभूमि एवं काठमांडू तीर्थयात्रा की पत्रिका का विमोचन
सीकर ( ) राजकीय अतिथि पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी 41 साधुओं सहित दंग की नसिया में संघ सहित विराजित है प्रतिदिन श्री जी का अभिषेक सहित धार्मिक अनुष्ठान प्रभावना सहित हो रहे हैं।आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने जय जिनेन्द्र धार्मिक ग्रुप सीकर द्वारा आयोजित तीर्थंकरों की कल्याणक भूमि की तीर्थ यात्रा के पोस्टर पत्रिका का विमोचन किया। इस अवसर पर आचार्य श्री ने उपदेश में बताया कि 24 तीर्थंकरों की पांच कल्याणक 120 कल्याणक पावन भूमियों पर हुए हैं।तीर्थंकरों के गर्भ ,जन्म ,तप ज्ञान और मोक्ष भूमि परम पावन पवित्र होती है, इन पवित्र भूमियों के दर्शन निर्मल परिणाम भाव सहित करने से कर्मों की निर्जरा होती है। शास्त्रों में उल्लेख हैं कि जो प्राणी सम्मेदशिखर की वंदना भाव सहित करता है वह नरक और तिर्यंच गति में नहीं जाता है। चाहे तीर्थ क्षेत्र हो या मंदिर भगवान के दर्शन विनय पूर्वक करना चाहिए। तीर्थ यात्रा में पिकनिक के स्थान पर धार्मिक विधान पूजन करना चाहिए। जय जिनेन्द्र ग्रुप के संयोजक मोनू छाबड़ा रानौली सीकर ने बताया कि 27 दिसंबर से 8 जनवरी 2027 तक 13 दिवसीय यात्रा अनेक तीर्थंकरों की कल्याणक भूमियों के साथ नेपाल के जैन मंदिर ओर अन्य मंदिरों के दर्शनार्थ जावेंगे। नेपाल में भक्तांबर का दीप अनुष्ठान सहित धार्मिक प्रतियोगिता भी होगी। विगत 13 वर्षों में झारखंड बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु के बाद उत्तरप्रदेश की यात्रा होगी। संस्था अध्यक्ष व सचीव पुनित जैन व अजय जैन तीर्थ यात्राओं पर प्रकाश डालते हुए कहा प्रस्तुत तीर्थ यात्रा सीकर दिगंबर जैन समाज की सबसे बड़ी तीर्थ यात्रा होगी जिसमें लगभग 300 लोग तेरह दिवसीय तीर्थ यात्रा में उत्तर प्रदेश स्थित लगभग 20 तीर्थंकरों की जन्मभूमि के दर्शन का लाभ प्राप्त करेंगे जिसमें वाराणसी , अयोध्या, प्रयागराज, प्रभास गिरी, कौशाम्बी, चंद्रगिरी, रत्नगिरि, गोरखपुर, श्रावस्ति, सहित अनेक तीर्थ सम्मिलित हैं यात्रा कीअगली पड़ाव में संपूर्ण 300 यात्री काठमांडू (नेपाल) पहुंचेंगे जहां पशुपतिनाथ, चंद्रगिरी, स्वयंभू, सागा, विश्व प्रसिद्ध दिगंबर जैन मंदिर काठमांडू के दर्शन करते हुए 8 जनवरी को वापस सीकर आयेंगे ।
संपूर्ण तीर्थ यात्रा के मुख्य संयोजक के रूप मोनू छाबड़ा रानोली को नियुक्त किया गया। ग्रुप के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां प्रदान की गई।












