स्तनपान सप्ताह का समापन आज गढ़ी में एक संकल्प के साथ हुआ

0
28

स्तनपान सप्ताह का समापन आज गढ़ी में एक संकल्प के साथ हुआ……………..
अजीत कोठिया डडूका बांसवाड़ा की रिपोर्ट===
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा 1अगस्त से प्रारंभ स्तनपान सप्ताह का समापन आज सांय पंवार परिसर में सुगन कुंवर की अध्यक्षता एवं कुसुम कोठिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। आयोजन मे स्तनपान कराने में सकारात्मक भूमिका देने ओर इसे बच्चों के लिए स्वास्थ्यवर्धक होने के विचार रखने वाली माताओं का सम्मान किया गया
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर चर्चा कर बहनों को वित्तीय सशक्तिकरण पर विशेष जानकारियां महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने साझा की। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत रंजना कुंवर ने किया। कुसुम कोठिया ने शिशुओं को जन्म होने के 2घंटों में मां का दूध पिलाना अति लाभदायक बताया। उन्होंने बहनों को शपथ दिलाई की अब से वो स्तनपान कराने में कोई झिझक न कर शिशुओं के उत्तम स्वास्थ्य का मार्ग प्रशस्त करेंगी। सुगन कुंवर ने कहा की स्तनपान कराने से मां ओर शिशु के बीच एक विशेष बॉन्ड बनता है तथा इससे शिशु के प्रति मां का ममत्व ओर बढ़ता है। संचालन हिम्मत सिंह पंवार ने किया, आभार अजीत कोठिया ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here