श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म- तप एवं मोक्ष कल्याणक शांतिधारा दिवस के रूप में मनाया।
भीलवाड़ा, 15 मई- हाउसिंग बोर्ड शास्त्री नगर स्थित सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चतुर्दशी के दिन शांतिनाथ भगवान का जन्म- तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव शांतिधारा दिवस के रूप में उत्साह पूर्वक मनाया।
उपाध्यक्ष नवीन काला ने बताया कि प्रातः मुलनायक सुपार्श्वनाथ भगवान, शांतिनाथ भगवान अन्य प्रतिमाओं पर महामस्तकाभिषेक कर अनिल आयुष सेठी परिवार ने मूलनायक सुपार्श्वनाथ भगवान , महावीर, नवीन, लोकेश काला परिवार ने शांतिनाथ भगवान पर शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर 51 परिवारजनों ने प्रतिमाओं पर शांतिधारा कर विश्व शांति की मंगल कामना की। सहकोषाध्यक्ष राजेश ठग ने निर्वाण कांड का पठन कर शांतिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण का निर्वाण लाडू सामूहिक रूप से चढ़ाया। इस उपरांत शांतिनाथ मंडल विधान पर आशा पाटनी, निर्मला सरावगी, स्मिता झांझरी, ललिता गंगवाल, सुशीला छाबड़ा ने मुख्य कलशो की स्थापना की। संगीतकार सत्येंद्र जैन एंड पार्टी के वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियो में भक्ति- भाव से विधान पर श्रावक- श्राविकाओं ने 120 अर्ग समर्पण किये।
जनसंपर्क मंत्री संजय छाबड़ा, मुकेश गदिया ने बताया कि सायंकाल 48 दीपों से भक्तामर की महाआरती की गई। जिसमें पुष्पा ढंग, पुष्पा पेमावत, जम्मू गदिया, माणक बाकलीवाल, सुरेंद्र काला, सुनील कटारिया, नेमीचंद गोधा, महावीर वेद, प्रदीप कासलीवाल ,भागचंद काला, राजकुमार बड़जात्या आदि ने दीप प्रज्वलनकिया। संचालक प्रकाश गंगवाल, सौरभ शास्त्री व सुरेंद्र काला ने किया।
प्रकाश पाटनी
भीलवाड़ा।














