शिवपुरी अष्टापद तीर्थयात्रा समूह का जैन मित्र मंडल ने किया बहुमान

0
84

शिवपुरी अष्टापद तीर्थयात्रा समूह का जैन मित्र मंडल ने किया बहुमान
मुरैना रेलवे स्टेशन पर किया भव्य स्वागत सम्मान

मुरैना (मनोज जैन नायक) जैन मित्र मंडल मुरैना द्वारा शिवपुरी के अष्टापद यात्रा समूह का भावभीना स्वागत सम्मान किया गया।
मीडिया प्रभारी मनोज जैन नायक मुरैना ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस शिवपुरी जैन समाज के साधर्मी बंधुओं का यात्रा समूह श्री अष्टापद सहित आसपास के क्षेत्रों के दर्शनार्थ रवाना हुआ था । आज बुधवार को मंगला एक्सप्रेस से उनकी वापिसी हुई । अष्टापद यात्रा संघ में शिवपुरी से एपीपीएस के राष्ट्रीय संयोजक अजय जैन शिक्षक, पुरुषोत्तम चन्द जैन, अशोक जैन पंकज क्लाथ, दिनेशचन्द जैन पारस दीप, वावूलाल जैन पटवारी पोहरी, नीलमचन्द जैन पोहरी, शिखरचन्द जैन पोहरी, निर्मल जैन पारस फैशन, सुरेशच न्द जैन, कौशल चन्द जैन, अविनाश जैन, सुभाष जैन झाँसी, राजेन्द्र जैन नफ़्ल, मुकेश जैन करैरा, वीरेन्द्र जैन नरबर वाले, विजय जैन, राहुल जैन, अशोक जैन, देवेन्द्र जैन, कपिल जैन प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए ।
मुरैना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर जैसे ही मंगला एक्सप्रेस का आगमन हुआ सम्पूर्ण प्लेटफॉर्म श्री जिनेन्द्र प्रभु के जयकारों से गूंज उठा । जैन मित्र मंडल के उत्साही कार्यकर्ताओं द्वारा सभी तीर्थ यात्रा बंधुओं का तिलक लगाकर एवं पचरंगी दुपट्टा उड़ाकर बहुमान किया गया गया । मित्र मंडल के मुख्य संयोजक सतेंद्र जैन शिक्षक एवं बड़ा मंदिर कमेटी के पूर्व मंत्री एडवोकेट धर्मेंद्र जैन ने सभी यात्रियों की सकुशल यात्रा की कुशलक्षेप प्राप्त की । जैन मित्र मंडल के सभी सदस्यों ने तीर्थ यात्रा समूह के सभी बंधुओं से गले मिलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रदान की । सभी तीर्थ यात्री बंधुओं को जैन मित्र मंडल मुरैना की ओर से भोजन की थाली एवं पानी की बोतल प्रदान की ।
अष्टापद तीर्थ यात्रा समूह शिवपुरी के स्वागत सम्मान के समय जैन मित्र मंडल के सतेंद्र जैन खनेता, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, महावीर प्रसाद बरेथा, वीरेंद्र जैन बरहाना, मनोज जैन नायक, निर्मल भंडारी, महेश जैन परीक्षा, बृजेश जैन दादा, प्रवीण जैन बड़े, अनूप जैन नेताजी, विमल जैन राजाखेड़ा, चंद्रप्रकाश जैन, राजकुमार जैन, राकेश जैन, मनेंद्र जैन रानू, पवन जैन, पंकज जैन, अनुराग जैन मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here