सन्तों की नगरी भिंड में हुई भव्य मंगल आगवानी दिगंबर जैन समाज द्वारा की
/प्रवचन केसरी विश्रांत सागर महाराज संघ की/
🎊🐘🐫🐎🎊🎊👌🏻🥳🎊🎊🎊
आज दिनांक 13 मई मंगलवार 2026 परम पूज्य प्रवचन केसरी मुनिश्री 108 विश्रांत सागर जी महाराज ससंघ एवं परम पूज्य मुनिश्री 108 सौम्य सागर जी महाराज ससंघ का भिंड नगर में हुआ बड़े ही हर्षोल्लास एवं अपार जन समूह की उपस्थिति के साथ हुआ भव्य मंगल प्रवेश द्वारे-द्वारे गुरुदेव के पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भक्त हुए गदगद💯क्या दृश्य है मानो नैनो को धन्य कर रहे भक्त जब 3 संघों का समागम एकसाथ भिंड नगरी को प्राप्त हुआ प.पू. उपाध्याय श्री विनिश्चल सागर जी महाराज ससंघ ने की भव्य आगवानी🙏🏻 साधुओं का जीवन रमता जोगी, बहता पानी है आज 45 डिग्री चिलचिलाती धूप व गर्मी में जहाँ हम कूलर-पंखों व ऐसी में भी घबरा रहे वहाँ हमारे दिगम्बर सन्त लगातार नंगे पैर विहार करते हुए हमें धर्मोपदेश देने आ रहे🙏🏻 हे मुनिवर धन्य हो तुम कितना परिसह सहते हो
आज के पंचम काल में दिगंबर संत ही साक्षात भगवान के रूप में हमें दिव्यदेशना देकर हमें धर्म का मार्ग बता रहे हैं
हमारे जिनेंद्र प्रभु तो जिनालय में विराजमान है उनका अभिषेक कर पूजन कर हम पुण्य को प्रबल कर सकते हैं लेकिन ज्ञान का मार्ग तो हमें साक्षात हमारे दिगंबर संत देते हैं इतनी भयंकर गर्मी में भी दिगंबर संतो का बिहार निरंतर प्रारंभ है
जबकि साधारण व्यक्ति भी इस भयंकर तपती हुई गर्मी में पैदल नहीं चल पा रहा
इतनी शक्ति आज हमारे संतो के पास है जिनके पास जाकर हमें बहुत कुछ ज्ञान प्राप्त कर लेना चाहिए उनके द्वारा बताया गया ज्ञान ही हमारा मोक्ष का मार्ग बनेगा
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान













