गुवाहाटी! फैंसी बाजार स्थित भगवान महावीर धर्म स्थल में सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आयिका विशिष्ट मति माताजी ससंघ के सानिध्य में दो दिवसीय पंचपरमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधान में पूजा अर्चना की। चातुर्मास कमेटी के मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सेठी व सुनील कुमार सेठी ने बताया कि विधान का शुभारंभ अशोक कु.-उर्मिला देवी जैन (दिल्ली) ने श्रीजी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात प्रदीप कु.- चंदा देवी रारा(दिसपुर) द्वारा समवशरण का उद्घाटन किया गया। विधान की शुरुआत सौधर्म इन्द्र: झूमरमल-पन्नान लाल गंगवाल परिवार के प्रशांत- खुशबू गंगवाल (गुवाहाटी), मानव-प्रिया जैन (चेन्नई), रत्न- रुचि जैन व ऋषभ-तानिया जैन (शिकोहाबाद) ने विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा श्रीजी की शांतिधारा करके किया। तत्पश्चात विधान में आर्यिका निमंत्रण के साथ पांच मंगल कलश की स्थापना हुई। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान डॉ. कमलेश शास्त्री(वाराणसी) के मार्गदर्शन में कुबेर इंद्र: भागचंद- सुनीता देवी चूड़ीवाला (गुवाहाटी), ईशान इंद्र: ओमप्रकाश- प्रभादेवी सेठी, संदीप कु.-सविता सेठी (गुवाहाटी), सनत कुमार इंद्र: मानमल, महेश कुमार- माला देवी, नरेश कुमार-संगीता देवी कासलीवाल (गुवाहाटी), माहेंद्र इंद्र: महेंद्र कु.- शर्मिला देवी पहाड़िया (गुवाहाटी), महायज्ञ नायक इंद्र: ताराचंद- सुनीता देवी रारा (गुवाहाटी), सहित सभी श्रद्धालुओं ने विधान में पूजा अर्चना करते हुए भक्ति नृत्य किया। कार्यक्रम में संगीतकार सानू कुमार एण्ड पार्टी महुवा (जयपुर) ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर आर्यिका विशिष्ट मति माताजी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस समवशरण के दर्शन मात्र से ही तीर्थंकर की दिव्य ध्वनि सुनने का पुण्य प्राप्त होता है। और पंच परमेष्ठी विधान करने से जीवन में सुख- शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। इस दो दिवसीय विधान मे उत्कृष्ट फल का वितरण राजेंद्र कुमार, विनय कुमार- ममता देवी, वीणा देवी छाबड़ा (गुवाहाटी) द्वारा कि गई।
समारोह के समापन पश्चात विधान के सभी पात्रों सहित विधान में सम्मिलित सभी धर्म प्रेमी पुण्य- आत्माओं के लिये अल्पाहार की व्यवस्था मूलचंद -अनीता देवी पाटनी (दिसपुर) द्वारा की गई।।।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














