राष्ट्रीय कपड़ा बैंक प्रोजेक्ट: महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर की वीरा प्रियदर्शना ने लगाया खुशियों का बाजार……
अजीत कोठिया इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल की रिपोर्ट…..
महावीर इंटरनेशनल संस्था द्वारा राष्ट्रीय वस्त्र सेवा कार्यक्रम के तहत ‘कपड़ा बैंक – खुशियों का बाजार’ का आयोजन तीन दिन तक
महावीर इंटरनेशनल वीरा प्रिय दर्शना डूंगरपुर द्वारा महिला सशक्तिकरण निदेशक वीरा वन्दना बक्षी एंव पर्यावरण संरक्षक राष्ट्रीय समन्वयक कपडा बैंक रविंद्र जी जैन के निर्देशन में सेवा कार्य खुशियो का बाजार के तहत नेमीनाथ मंदिर परिसर के बाहर कपड़ा बैंक खुशियों का बाजार का आयोजन तीन दिन तक किया गया ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद, वंचित और निर्धन लोगों तक पहनने योग्य कपड़े और आवश्यक वस्त्र पहुंचाना था।
* सम्मानजनक वितरण: जरूरतमंदों को वस्त्र सीधे दान के रूप में न देकर ‘खुशियों का बाजार’ (एक प्रतीकात्मक स्टॉल/स्टोर) के रूप में सजाया गया, ताकि लोग अपनी पसंद और नाप के अनुसार कपड़े चुन सकें।
* निःशुल्क या न्यूनतम मूल्य: इस बाज़ार में कपड़े निःशुल्क या बहुत ही टोकन (नामात्र) दर पर उपलब्ध कराए गए।
* सामूहिक सहयोग: वीरा प्रियदर्शना की सदस्यों और स्थानीय भामाशाहों द्वारा वस्त्र एकत्र (कपड़ा बैंक) कर उन्हें साफ और सुव्यवस्थित करके वितरित किया गया।
जिन लोगों ने कपड़े लिये ओर जो खुशी उनके चेहरे पर नजर आई देख कर इस सेवा प्रकल्प का उद्देश्य सफल होता नजर आया ।
खुशियों का बाजार जरूरतमंद परिवारों तक गुणवत्ता पूर्ण वस्त्र पहुंचाने के साथ सेवा सम्मान और खुशी बांटने का एक सार्थक प्रयास है ।इतने कपड़े आ रहे है देने वाले की भी कमी नहीं है
उन सब का आभार व् धन्यवाद।
साथ ही उन विराओ का भी आभार उन्होंने समय निकाल के अपना अमूल्य योगदान दिया जिससे इस प्रोजक्ट को बखूबी कर पाए ।
* इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शना की अध्यक्षा एव राष्ट्रीय सह समन्वयक वीरा कल्पना दोशी ,सचिव पुष्पक जैन, उपाध्यक्ष कनकलता जैन, सह उपाध्यक्ष साधना जैन ,कोषाध्यक्ष निधि गांधी, सह कोषाध्यक्ष श्वेता सरैया , सह सचिव पुजा जैन ,बेबिकिट कन्वीनर ममता भट्ट, ममता सरैया ,निलम दोषी ,कोपल दोषी ,सुषमा जैन, मीना जैन ,प्रतिक्षा शर्मा, सुषमा गांधी, आशा वोरा ,जया कसारा ,नेहा दोषी ,चन्द्रिका पटेल आदि उपस्थित रहे । ये जानकारी
सचिव – वीरा पुष्पक जैन
महावीर इंटरनेशनल वीरा प्रिय दर्शना डूंगरपुर ने दी।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












