राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ* द्वारा CM डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
“जैन संतों के विरुद्ध षड्यंत्र की उच्च स्तरीय जांच हो” – जिनशासन एकता संघ ने CM को लिखा पत्र राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने बताया कि सागर-अशोकनगर में सोशल मीडिया पर अनर्गल दुष्प्रचार से बिगाड़ रहे हैं समाज में सौहार्द राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र के माध्यम से भेजा ज्ञापन, संत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग “मध्य प्रदेश दिगंबर संतों की पवित्र तपस्थली,
मध्य प्रदेश में विचरण कर रहे जैन संतों की सुरक्षा सुनिश्चित* करने एवं संतों के विरुद्ध रचे जा रहे षड्यंत्र की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। राष्ट्रीय जिन शासन*संघ के केंद्रीय संघ नायक राकेश जैन गोहिल* द्वारा क्रमांक संग./2026/124 के तहत यह पत्र प्रेषित किया गया।
पत्र में कहा गया कि मध्य प्रदेश दिगंबर जैन समाज बहुल राज्य है और इसे जैन संतों की पवित्र साधना स्थली माना जाता है। परम पूज्य आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महामुनिराज , ने भी मध्य प्रदेश, विशेषकर बुंदेलखंड* को अपनी तपस्थली* बनाया था। यही कारण है कि पूरे प्रदेश में सभी संघों के जैन संतों का निरंतर मंगल विहार और भ्रमण होता रहता है।सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार संघ ने ध्यान आकर्षित किया कि पिछले कुछ समय से सागर, अशोकनगर और आस-पास के क्षेत्रों में कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय* हैं, जो सोशल मीडिया पर जैन संतों के खिलाफ अनर्गल व आपत्तिजनक दुष्प्रचार* कर समाज का सौहार्द बिगाड़ने* का प्रयास कर रहे हैं। दद्दू ने कहा कि इस विषय पर अशोकनगर पुलिस की सराहनीय कार्रवाई*
इस संबंध में अशोकनगर जैन समाज के अध्यक्ष श्री राकेश कासल जी* द्वारा 3 जून 2026 को कोतवाली थाना, अशोकनगर* में*FIR दर्ज* कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा जी एवं थाना प्रभारी* ने समाज की भावनाओं को समझा* और त्वरित कार्रवाई* करते हुए सागर से संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू* की। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ ने पुलिस प्रशासन का आभार* व्यक्त किया है।
“कलौ एकता बलम्”* के ध्येय के साथ संघ ने संत सुरक्षा* हेतु सरकार से ठोस कदम* उठाने का आग्रह किया है।












