राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टीबुड़ा नया तालाब में महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने सेमिनार आयोजित किया…
……………
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर केंद्र द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टीबुड़ा नया तालाब में बच्चो ओर शिक्षकों की सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग के दुष्प्रभावों से जागरूक करने एक सेमिनार आयोजित किया गया। प्रारंभ में विद्यालय के विक्रम चरपोटा ने एम आई इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया का स्वागत किया। बच्चो ने पुष्प अर्पित कर मेहमानों का सम्मान किया। मुख्य वक्ता अजीत कोठिया ने सिंगल यूज प्लास्टिक को पर्यावरण के लिए घातक बताते हुए बच्चो ओर गुरुजनों का आह्वान किया कि वो इसका प्रयोग बंद करे। प्लास्टिक जमीन में 500वर्षों तक दबा रहने पर भी नष्ट नहीं होता। प्लास्टिक की जगह हमें कपड़े के केरी बैग का प्रयोग करना चाहिए। कोठिया ने आगामी वर्षा काल में सभी से अधिकाधिक पेड़ लगाने का निवेदन किया ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राणवायु ऑक्सीजन का प्रबंधन हो सके। कोठिया ने मिशन ऑक्सीजनकी चर्चा कर ओर गिरते भू जल स्तर बढ़ाने के उपाय बताए। आयोजन मे आनंद शुक्ला, रीना कुमारी डामोर सहित शाला के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। संचालन अजीत कोठिया ने किया आभार विक्रम चरपोटा ने व्यक्त किया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha











