राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टांडी नानी में महावीर इंटरनेशनल द्वारा जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित, प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का आगाज़.

0
24

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टांडी नानी में महावीर इंटरनेशनल द्वारा जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित, प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का आगाज़……………………
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर केंद्र द्वारा सुदूर जनजाति क्षेत्र के गांव टांडी नानी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुजनों को निःशुल्क जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित कर आकस्मिक हृदयाघात से बचाव का मार्ग प्रशस्त किया गया। विद्यालय में आयोजित जनजागरण के एक कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बीनू परमार ने की मुख्य, अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया थे तथा विशिष्ट अतिथि बांसवाड़ा केंद्र के महेश पंवार थे। प्रारंभ में संस्था प्रधान जी द्वारा अतिथियों का स्वागत कर सेवा के पावन कार्यों हेतु उनके विद्यालय का चयन करने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर आकस्मिक हृदयाघात से बचाव हेतु महावीर इंटरनेशनल द्वारा सभी गुरुजनों को 30जीवन रक्षक टैबलेट बांटी गई ओर निर्देशित किया गया कि हृदयाघात संभावित व्यक्ति को ये टैबलेट दे कर उसका जीवन काल 3 से 4घंटे बढ़ाया जा सकता है ताकि उसे हॉस्पिटल तक पहुंचने का समय मिल सके। हार्ट अटैक आ ही गया है और व्यक्ति बेहोश है तो उसे नवजीवन प्रदान करने सी पी आर प्रक्रिया पर भी सूचनाएं साझा की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की मांग पर आने वाले समय में सेनेटरी नेपकिन ओर सेनेटरी नेपकिन डिस्ट्रॉय मशीन वितरण करने की भी घोषणा की गई।
बरसात में महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा टांडी नानी विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम करने की भी सहमति दी गई। प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान पर विशेष जानकारियां साझा करते हुए अजीत कोठिया ने बताया की सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग प्रतिबंधित है और सभी को इसे रोकने संकल्पबद्ध होना होगा। गिरते भू जल स्तर को बढ़ाने हेतु रूफ वाटर हार्वेस्टिंग की आवश्यकता बताई गई।
संस्था प्रधान बीनू परमार ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के सुदूर जनजाति क्षेत्र के टांडी नानी विद्यालय में आकर सेवा कार्यों ओर ई चौपाल के बारे में जानकारी प्रदान कर सहयोग की घोषणाओं की सराहना की। इस अवसर पर अर्जुन परमार, लोकेश डोडियार, पूंजीलाल बूज, सार्थक पाटीदार, ईश्वरलाल, दीपेंद्र पाटीदार, दिनेश चंद्र दोसी, धीरजमल गरासिया, मनोज जोशी, हरिकिशन पारगी, थावरचंद निनामा, अंजना पारगी, हितेश चंद कटारा, बंशीलाल पारगी, हीरालाल पारगी, मगनलाल कटारा, उदय सिंह डामोर, वाल सिंह कटारा, प्रेमशंकर नट, रमेश चंद्र पारगी, हरिराम ताबियार, नगेंद्र कुमार खड़िया, कालूराम पारगी, महेंद्र कुमार भोई, तथा गुलाबसिंह कटारा सहित सभी गुरुजनों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार शंकरलाल यादव ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here